एक्सप्लोरर

अगले 6 महीने टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे शाकिब अल हसन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम अब टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही है. लेकिन इसी बीच उनकी टीम के बड़े स्टार और दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने टीम को बड़ा झटका दे दिया है.  शाकिब अल हसन ने अगले 6 महीने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का मन बना लिया है. वो अगले कुछ समय इस फॉर्मेट से आराम चाहते हैं. बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने अपना वर्कलोड मैनेज करने को ध्यान में रखते हुए यह इच्छा जताई है और इस संबंध में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित भी कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन करने वाला है, जिससे पहले अब उसे शाकिब की इस गुज़ारिश पर फैसला लेना पड़ेगा. इसके साथ ही ये उसके लिए नया सिरदर्द भी है कि टीम में इस हरफनमौला खिलाड़ी की जगह अब कौन खिलाड़ी ले पाएगा. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के विजयी मैच में शाकिब ने बल्ले और गेंद दोनों से बेमिसाल प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में अहम 85 रन बनाए. जबकि दोनों पारियों में 5-5 विकेट भी चटकाए. जिसकी मदद से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर खत्म की. शाकिब शॉर्टर फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं. बीसीबी मीडिया कमेटी के चेयरमैन जलाल यूनुस ने कहा, 'शाकिब ने बीसीबी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से छह महीने के ब्रेक की मांग की है.' अगर बीसीसी शाकिब की इस मांग पर गौर फरमाता है तो फिर उसे अगले 6 महीने बिना उनकी सेवाओं के मैदान पर उतरना पड़ेगा. इस दौरान उन्हें 2 टेस्ट साउथ अफ्रीका और 2 टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं. हालांकि इस दौरान वो 3 वनडे और 2 टी20 मैचों के लिए मौजूद रहेंगे. हाल ही में भारत के खिलाफ 9-0 की हार के बाद श्रीलंकाई वनडे टीम के कप्तान उपुल थरंगा ने भी टेस्ट क्रिकेट से छह महीने के रिटायरमेंट की बात कही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास
IND vs SL 2nd Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का शतक; ऋषभ पंत चोटिल
भारत के नाम रहा पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का शतक; ऋषभ पंत चोटिल
IND vs SL 2nd Test Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget