एक्सप्लोरर

एथलेटिक्स कोच निकोलई स्नेसारेव एनआईएस पटियाला होस्टल के कमरे में मृत पाए गए

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि निकोलई स्नेसारेव के मृत्यु का कारण अब तक मालूम नहीं चल पाया है. निकोलई स्नेसारेव को अपने होस्टल के कमरे में मृत पाया गया. निकोलई स्नेसारेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

भारतीय खेल जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. भारत के मध्यम और लंबी दूरी के कोच निकोलई स्नेसारेव राष्ट्रीय खेल संस्थान में अपने होस्टल के कमरे में मृत पाये गये. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इसकी जानकारी दी. बेलारूस के 72 वर्षीय स्नेसारेव के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल में भेजा गया है. वह दो साल के अंतराल के बाद सितंबर के अंत तक इस पद के लिये भारत लौटे थे.

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, ''वह शुक्रवार को हुई इंडियन ग्रां प्री 3 के लिये बेंगलुरू से एनआईएस आये थे. लेकिन तब वह प्रतियोगिता के लिये नहीं पहुंचे तो शाम को कोचों ने उनके बारे में पूछा और फिर उनका कमरा अंदर से बंद पाया गया.''

मृत्यु के कारण का पता नहीं चला

सुमरिवाला ने कहा, ''जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अपने बिस्तर पर पड़े थे. एनआईएस में भारतीय खेल प्राधिकरण के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया और साइ की टीम ने उनका मृत शरीर पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेज दिया. हम उनकी मृत्यु का कारण नहीं जानते हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चल पायेगा.''

स्नेसारेव 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले और अन्य मध्य एवं लंबी दूरी के धावकों को तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की मुहिम के लिये कोचिंग दे रहे थे. साबले के उन्हें छोड़कर सेना के कोच अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करने का फैसला करने के बाद उन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय एथलेटिक्स लंबी एवं मध्य दूरी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका अनुबंध तब ओलंपिक के अंत तक था, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था.

IND Vs ENG: ऋषभ पंत ने बयां की अपने खेल की खूबी, कहा- ऐसे शॉट लगाने पर रहता है ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget