एक्सप्लोरर

INDvsNZ: सीरीज़ डिसाइडर मैच में न्यूज़लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

भारत और न्यूजीलैंड की बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में निर्णायक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. सीरीज़ डिसाइडर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किए हैं.

कानपुर: भारत और न्यूजीलैंड की बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में निर्णायक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. सीरीज़ डिसाइडर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किए हैं.

अपने घरेलू मैदान पर भी कुलदीप को खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि अपने घरेलू मैदान पर कुलदीप को खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन कप्तान कोहली ने दूसरी रणनीति अपनाते हुए अक्षर को टीम में बनाए रखा.

भारत के अलावा मेहमान न्यूज़ीलैंड की टीम ने टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. वो पिछले मुकाबले की टीम के साथ मैदान पर उतर रही है.

तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और तीसरा तथा आखिरी मैच इस सीरीज के विजेता का फैसला करेगा.

मुंबई में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी जबकि दूसरे मैच में भारत ने विजय हासिल करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली थी.

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम किवी टीम को हल्के में लेने से बचेगी. टीम की बल्लेबाजी कप्तान पर काफी हद तक निर्भर करती है. हालांकि सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत उसकी सबसे बड़ी चिंता है. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारत को अभी तक ठोस शुरुआत से वंचित रखा है.

चौथे नंबर की समस्या के लिए भारत के पास दिनेश कार्तिक के रूप में एक विकल्प है. वह इस सीरीज के दोनों मैचों में खेले हैं. पहले मैच में वह पांचवें नंबर पर खेले थे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे. हालांकि उन्होंने दूसरे मैच में चौथे नंबर पर खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था.

केदार जाधव ने भी अच्छी प्रतिभा दिखाई है लेकिन वह भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं. ऐसे में उन्हें भविष्य में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बड़ी पारी की जरूरत है. कोहली ने अंतिम एकादश में एक बार फिर से केदार जाधव पर भरोसा दिखाया है.

निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के रूप में भारत के पास दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार किवी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं. स्पिन विभाग में पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन को जारी रखते हुए कोहली ने अक्षर पटेल को एक बार फिर से मौका दिया है.

किवी टीम की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल, कप्तान केन विलियमसन, रॉस टेलर और टॉम लाथम पर निर्भर है. गुप्टिल ने बल्ले से अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दिया है जबकि कप्तान पूरी तरह से विफल रहे हैं, यह मेहमानों की बड़ी चिंता का विषय है.

लाथम और टेलर ने पहले मैच में क्रमश: शतक और अर्धशतक जड़े थे. सीरीज में भारत को मात देने के लिए इन चारों में से दो बल्लेबाजों का चलना किवी टीम के लिए बेहद अहम है.

वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट को छोड़कर कोई और गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया है. मिशेल सैंटनर रनों पर अंकुश लगाने में जरूर कामयाब रहे हैं, लेकिन विकेट उनके हिस्से कम ही आए हैं.

ऐसे में किवी टीम के गेंदबाजी आक्रामण को भारत को रोकने के लिए संयुक्त प्रदर्शन की जरूरत है.

टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, एडम मिलन, कोलिन मुनरो, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget