एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विदेशी जमीन पर लहरा दिया तिरंगा, इस टूर्नामेंट को जीतकर रच दिया इतिहास

प्रतियोगिता से पहले जर्मनी के जूलियन वेबर को नीरज के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा था. वेबर ने दोहा 2023 में नीरज को हराया था, लेकिन इस बार तस्वीर बदल गई.

Paris Diamond League 2025: भारतीय एथलेटिक्स का चमकता सितारा नीरज चोपड़ा शुक्रवार (20 जून 2025) को पेरिस में एक बार फिर चमका. नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर का थ्रो कर न केवल सीजन की पहली जीत हासिल की, बल्कि यह उनकी कुल मिलाकर पांचवीं डायमंड लीग जीत भी बन गई. नीरज ने यह जीत पहले ही प्रयास में हासिल की और इसके बाद के थ्रो में संघर्ष के बावजूद वे अपना लीड बरकरार रखने में सफल रहे.

प्रतियोगिता से पहले जर्मनी के जूलियन वेबर को नीरज के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा था. वेबर ने दोहा 2023 में नीरज को हराया था, लेकिन इस बार तस्वीर बदल गई. पहले प्रयास में नीरज ने 88.16 मीटर का थ्रो फेंका, जबिक जूलियन वेबर ने 86.20 मीटर का. हालांकि, इसके बाद अगले 5 थ्रो में नीरज ने बढ़त बनाते हुए जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए जीत हासिल कर ली. वेबर पूरी प्रतियोगिता में नीरज से आगे नहीं निकल पाए, जबकि नीरज ने स्थिरता दिखाई और अंतिम परिणाम में वेबर से आगे रहे.

दा सिल्वा ने महाद्वीपीय रिकॉर्ड तोड़ा 

जब दर्शकों को लग रहा था कि वाल्कोट तीसरे स्थान पर रहेंगे, तभी ब्राज़ील के मौरिसियो लुईज दा सिल्वा ने 86.20 मीटर का थ्रो कर महाद्वीपीय रिकॉर्ड बनाते हुए पोडियम में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. यह क्षण दर्शकों के लिए अप्रत्याशित लेकिन रोमांचक रहा. नीरज की यह डायमंड लीग करियर की 5वीं जीत रही. अब तक उनके नाम लॉज़ेन 2022,डायमंड लीग फ़ाइनल 2022 (ज्यूरिख),दोहा 2023, लॉज़ेन 2023 और पेरिस 2025 की जीत शामिल रही है. यह दिखाता है कि नीरज केवल एक “वन-टाइम ओलंपिक चैंपियन” नहीं, बल्कि लगातार शीर्ष प्रदर्शन करने वाले एथलीट हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े? 

नीरज ने आठ साल बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी की थी. पिछली बार जब वे यहां जूनियर विश्व चैंपियन के रूप में आए थे, तब पांचवें स्थान पर रहे थे. अब वह शीर्ष पर हैं. यह सिर्फ आंकड़ों का फर्क नहीं है, यह एक दशक की मेहनत और मानसिक मजबूती का प्रमाण है. नीरज अब 24 जून 2025 को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में 'गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट' में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह 4 जुलाई को 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' में नजर आएंगे — यह उनके नाम पर पहली बार आयोजित प्रतियोगिता होगी और भारतीय एथलेटिक्स में नया अध्याय जोड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget