एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को भारत बुलाने पर ट्रोल हुए नीरज चोपड़ा, कहा- ईमानदारी पर सवाल...

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem: 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले एनसी क्लासिक में पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को आमंत्रित करने के लिए नीरज चोपड़ा की आलोचना हो रही थी. अब इस पर नीरज का जवाब आया है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में गुस्सा है. वो पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ बदला चाहते हैं. इसी बीच एथलीट नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को भारत बुलाने के मुद्दे पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं. अब उन्होंने इस पर सफाई दी है और कहा है कि मेरी ईमानदारी पर सवाल उठते देखना दुखद है.

अगले महीने 24 तारीख को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक इवेंट का आयोजन होना है. भारत में विश्व एथलेटिक्स ए-लेवल इवेंट के आयोजक के रूप में नीरज ने दुनिया भर के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी संभाली. 

ट्रोल हुए नीरज चोपड़ा

नीरज ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को भी इवेंट के लिए बुलावा भेजा था. लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशवासी गुस्सा हैं और इस वजह से नीरज चोपड़ा को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा. इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय की मौत हो गई. अरशद नदीम को भारत में होने वाले इवेंट के लिए आमंत्रित करने के लिए नीरज की आलोचना होने लगी, लोग उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठाने लगे.

नीरज चोपड़ा ने दिया जवाब

आलोचना और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठने से आहत स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बेशक मैं कम बोलने वाला व्यक्ति हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं गलत के खिलाफ नहीं बोलूंगा.

नीरज ने लिखा, "मैं आमतौर पर कम बोलने वाला व्यक्ति हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जो गलत समझता हूं उसके खिलाफ नहीं बोलूंगा. खासकर तब जब बात हमारे देश के प्रति मेरे प्यार और मेरे परिवार के सम्मान और प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने की आती है."

अब इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे अरशद नदीम

नीरज ने लिखा, "पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता. मेरा देश और उसका हित हमेशा सबसे पहले रहेगा."

"जो लोग अपने लोगों के नुकसान से गुज़र रहे हैं, उनके लिए मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं. पूरे देश के साथ-साथ, जो कुछ हुआ है, उससे मैं भी आहत और क्रोधित हूँ. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे देश की प्रतिक्रिया एक राष्ट्र के रूप में हमारी ताकत दिखाएगी और न्याय मिलेगा."

दुख है कि मुझे अपने लोगों को सफाई देनी पड़ रही है- नीरज चोपड़ा

उन्होंने लिखा, "मैं इतने सालों से देश के प्रति गर्व के साथ खड़ा हूं, और इसलिए मेरी ईमानदारी पर सवाल उठते देखना दुखद है. मुझे दुख होता है कि मुझे उन लोगों के सामने खुद को समझाना पड़ता है जो बिना किसी वाजिब कारण के मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं. हम साधारण लोग हैं, कृपया हमें कुछ और न समझाएं. मीडिया के कुछ वर्गों ने मेरे बारे में बहुत सारी झूठी कहानियां गढ़ी हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि मैं नहीं बोलता, इसका मतलब यह नहीं है कि यह सच है."

"मुझे यह समझना भी मुश्किल लगता है कि लोग कैसे अपनी राय बदलते हैं. जब मेरी मां ने, अपनी सादगी में, एक साल पहले एक मासूम टिप्पणी की थी, तो उनके विचारों की प्रशंसा की गई थी. आज, वही लोग उसी बयान के लिए उन्हें निशाना बनाने से पीछे नहीं हटे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या ने मैच के बाद ये क्या कहा- 'मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता'
37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या ने मैच के बाद ये क्या कहा- 'मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता'
PBKS VS LSG: 'मैं प्रियांश-कोनोली को कभी नहीं बताता कि...', मैच के हीरो रहे दोनों खिलाड़ियों पर कप्तान अय्यर ने ये क्या कह दिया
'मैं प्रियांश-कोनोली को कभी नहीं बताता कि...', मैच के हीरो रहे दोनों खिलाड़ियों पर कप्तान अय्यर ने ये क्या कह दिया
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स की एक और शानदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
Highlights: पंजाब किंग्स की एक और शानदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान सागर में बरसी बारूद! अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया हमला तो US नेवी पर ईरान ने दागे ड्रोन
ओमान सागर में बरसी बारूद! अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया हमला तो US नेवी पर ईरान ने दागे ड्रोन
बिहार में गर्मी का तांडव, 9 जिलों में हीट वेव का कहर, भीषण गर्मी के प्रकोप से अभी नहीं राहत
बिहार में गर्मी का तांडव, 9 जिलों में हीट वेव का कहर, भीषण गर्मी के प्रकोप से अभी नहीं राहत
Iran-US War: 'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का आएगा तीसरा पार्ट? 'जमील जमाली' ने दिया अपडेट, बोले- 'इसे दूसरे एक्टर्स के साथ...'
क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का आएगा तीसरा पार्ट? 'जमील जमाली' ने दिया अपडेट
Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
‘हट जा ताऊ’ पर ताऊ ने उड़ाया गर्दा! ताई की याद में किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए गांव वाले, वीडियो वायरल
‘हट जा ताऊ’ पर ताऊ ने उड़ाया गर्दा! ताई की याद में किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए गांव वाले
बेहद अजीब है इस देश की परंपरा, आज भी यहां एक ही महिला से ब्याहे जाते हैं सब भाई
बेहद अजीब है इस देश की परंपरा, आज भी यहां एक ही महिला से ब्याहे जाते हैं सब भाई
Embed widget