एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra का भाला खरीदने के लिए BCCI ने खर्च किए 1.5 करोड़ रुपये, इसी से जीता था गोल्ड

Neeraj Chopra Javelin: बीसीसीआई ने नीरज चोपड़ा का भाला खरीदने के लिए ई-नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे.

Neeraj Chopra Javelin BCCI: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है. बीसीसीआई ने पिछले साल हुई ई-नीलामी में नीरज का जेवलिन खरीदने के लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. यह नीलामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मृति चिन्हों के संग्रह को लेकर हुई थी. इसमें नीरज का भाला भी शामिल था. 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर उनसे मुलाकात में उन्हें अपना भाला गिफ्ट में दिया था. इस भाले समेत कई चीजों की ई-नीलामी की गई जिनसे मिली रकम ‘नमामि गंगे कार्यक्रम ’ को गई. यह नीलामी सितंबर. अक्टूबर 2021 में हुई थी.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने नीरज के भाले पर बोली लगाई थी. इसके अलावा भी कुछ और वस्तुओं पर बोली लगाई. नमामि गंगे एक नेक काम है और बोर्ड के पदाधिकारियों को लगा कि देश के प्रमुख खेल संगठनों में से एक होने के नाते यह देश के प्रति हमारा कर्तव्य है.’’

बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के दौरान भी ‘पीएम केयर्स फंड’ में 51 करोड़ रूपये दिये थे. बोर्ड ने चोपड़ा के भाले के अलावा भारतीय पैरालम्पिक दल के हस्ताक्षर वाला अंगवस्त्र भी एक करोड़ रूपये में खरीदा था.

चोपड़ा का भाला ई नीलामी में सबसे महंगा बिका जबकि भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रूपये में और पैरालम्पिक चैम्पियन सुमित अंतिल का भाला एक करोड़ 20 हजार रूपये में बिका. लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने 91 लाख रूपये में बिके.

ई नीलामी में 1348 स्मृति चिन्ह बिके जिनमें खेलों से जुड़े सामान भी थे. इनके लिये 8600 बोलियां लगाई गई. चोपड़ा ने हाल ही में वह भाला लुसाने स्थित ओलंपिक संग्रहालय में दिया है जिससे उन्हें तोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था.

यह भी पढ़ें : Hardik Pandya ने बेटे अगस्त्य के साथ पोस्ट किया खूबसूरत फोटो, लिखा- एवरीथिंग आई डू, आई डू...

कोहली ने एक तो रोहित ने महज 10 ओवर डाले, जानें धोनी की कप्तानी के बाद क्यों कम हुए ऑलराउंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget