एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra के फैन्स के लिए गुड न्यूज, जानें कब से ट्रैक पर करेंगे वापसी

Neeraj Chopra Lausanne Diamond League: ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट से उबर चुके हैं. वे 26 अगस्त को स्विट्जरलैंड में डाइमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

Neeraj Chopra India Lausanne Diamond League: ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पिछले महीने लगी ग्रोइन की मामूली चोट से उबर चुके हैं. वे 26 अगस्त को स्विट्जरलैंड के लुसाने में डाइमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. लुसाने में अच्छा प्रदर्शन चोपड़ा की सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डाइमंड लीग फाइनल में जगह सुनिश्चित कर सकता है क्योंकि वह अभी पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर हैं. पॉइंट टेबल में टॉप छह में रहने वाले खिलाड़ी ज्यूरिख में होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे. लुसाने प्रतियोगिता आखिरी चरण है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा को शामिल किया गया है.

अमेरिका के यूजीन में 24 जुलाई को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने के दौरान 24 साल के चोपड़ा को चोट लगी थी जिसके कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से भी हट गए थे. चिकित्सा टीम ने चोपड़ा को चार हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (28 जुलाई से आठ अगस्त) की शुरुआत से सिर्फ दो दिन पहले इन खेलों से हट गए थे. वह इसके बाद जर्मनी में रिहैबिलिटेशन से गुजरे.

चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘मजबूत और शुक्रवार के लिए तैयार महसूस कर रहा हूं. समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद. लुसाने में मिलते हैं.’’

आयोजकों ने 17 अगस्त को जब प्रतिभागियों की सूची जारी की थी तो उसमें चोपड़ा का नाम भी था लेकिन चोट के कारण इस प्रतियोगिता में उनके हिस्सा लेने को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने कहा था कि अगर चोपड़ा ‘मेडिकल रूप से फिट’ हुए तो लुसाने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

स्टॉकहोम चरण में 30 जून को दूसरे स्थान के साथ पहली बार पोडियम पर जगह बनाने वाले चोपड़ा सात अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर हैं. तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वादलेच 20 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं. जर्मनी के जूलियन वेबर के 19 जबकि विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के 16 अंक हैं.

यह भी पढ़ें : WBC 2022: बिना खेले ही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना नेहवाल, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget