एक्सप्लोरर

MIvDD: पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे मुंबई और दिल्ली

पिछली चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में आज वानखेड़े स्टेडियम पर जब आमने-सामने होंगे तो दोनों का इरादा मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने का होगा.

नई दिल्ली/मुंबई: पिछली चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में आज वानखेड़े स्टेडियम पर जब आमने-सामने होंगे तो दोनों का इरादा मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने का होगा.

मुंबई को अब तक दो रोमांचक मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक एक विकेट से हराया. वहीं गौतम गंभीर की अगुवाई वाली दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रायल्स से पराजय झेलनी पड़ी है.

कप्तान रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के एल्विन लुईस, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के रहते हुए भी मुंबई की टीम अच्छा स्कोर नहीं बना सकी. आईपीएल से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे और श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में नाकाम रहे रोहित दोनों मैचों में सस्ते में आउट हुए.

मुंबई की टीम कृणाल पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेज सकती है अगर सनराइजर्स के खिलाफ मैच से बाहर रहे चोटिल हार्दिक पंड्या कल भी नहीं खेल पाते हैं.

यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है और शुरूआती विकेट जल्दी गिरने पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत है.

गेंदबाजों में मयंक मकरंद ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया. वह सात विकेट के साथ फिलहाल परपल कैप ले चुके हैं.

तेज गेंदबाजों मुस्ताफिजूर रहमान, जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रदीप सांगवान और कृणाल को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा जो महंगे साबित हुए हैं.

दूसरी ओर दिल्ली के बल्लेबाज भी अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. श्रेयस अय्यर , कप्तान गंभीर, रिषभ पंत, आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जासन राय और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

अपनी लय में होने पर ये किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. दूसरी ओर दिल्ली के गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेकर मुंबई के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा. स्पिनरों खासकर लेग स्पिनर अमित मिश्रा की भूमिका अहम होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक से शादी, गिल के साथ हुकअप और अय्यर किल; अनाया बांगर के जवाब ने चौंकाया
अभिषेक से शादी, गिल के साथ हुकअप और अय्यर किल; अनाया बांगर के जवाब ने चौंकाया
Asian Para Games 2026 Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहला दिन, 4 गोल्ड सहित आए 11 मेडल
भारत के नाम रहा पहला दिन, 4 गोल्ड सहित आए 11 मेडल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget