एक्सप्लोरर
किसी और की कप्तानी में खेलते हुए धोनी ने 10 साल बाद किया ये कारनामा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 01 Jul 2017 01:30 PM (IST)
1/10

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कल रात टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 93 रनों आसानी से हरा दिया.
2/10

महेंद्र सिंह धोनी अपने वनडे करियर में अब तक 21 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें से 6 अवॉर्ड उन्होंने तब जीते हैं जब वो किसी और की कप्तानी में खेल रहे थे.
3/10

जी हां, इससे पहले साल 2007 में धोनी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफ्रीका XI के खिलाफ खेलते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता था.
4/10

दरअसल धोनी को किसी और कप्तानी में खेलते हुए वनडे में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड करीब 10 सालों के बाद मिला है.
5/10

आपको बता दें कि यूं तो धोनी के पास कई मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड्स हैं, लेकिन ये अवॉर्ड खास है.
6/10

शानदार खेल की बदौलत धोनी को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया.
7/10

धोनी ने 79 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 251 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की.
8/10

युवी के बाद क्रीज़ पर बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने रंग में नजर आएं.
9/10

बाद में युवराज भी उस वक्त पवेलियन लौट गए जब टीम इंडिया का स्कोर 26.2 ओवर में 100 रन था.
10/10

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने काफी धीमी शुरूआत की और 34 रन के स्कोर पर ही उसके दो अहम विकेट गिर गए.
Published at : 01 Jul 2017 01:30 PM (IST)
Tags :
MS DhoniSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
स्पोर्ट्स
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
स्पोर्ट्स
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
स्पोर्ट्स
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म




















