एक्सप्लोरर

3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एमएस धोनी का रिकॉर्ड हमेशा रहेगा: गौतम गंभीर

39 साल के धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी विश्व कप जिताया है. उन्होंने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताया है और भारत को पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनाया था.

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि कप्तान के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड हमेशा रहेगा. भारत के सबसे सफल कप्तान और भारत के सीमित ओवरों के बेहतरीन क्रिकेटर धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी.

गंभीर ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम पर कहा, "अगर आप बात करें, तो एक रिकॉर्ड जिसके बारे में आप बात कर सकते हैं और यह हमेशा ही बरकरार रहने वाला है, वो है एमएस धोनी की तीन आईसीसी ट्रॉफी." गंभीर ने 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 109 रनों की साझेदारी करके भारत को विश्व कप जिताया था.

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कोई भी दूसरा कप्तान इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाब हो पाएंगे. मुझे लगता है कि चाहे यह टी20 विश्व कप हो, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हो या फिर 2011 का विश्व कप. मैं मानता हूं, यह एक ऐसी चीज है जो हमेशा ही बरकरार रहने वाली है."

39 साल के धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी विश्व कप जिताया है. उन्होंने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताया है तथा भारत को पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिेंग में नंबर वन बनाया था.

गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि 100 शतक का रिकॉर्ड भले ही आखिर में टूट जाए. कोई ऐसा भी आएगा जो रोहित शर्मा से ज्यादा दोहरा शतक लगा लेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कोई भी भारतीय कप्तान होंगे जो आईसीसी के तीन ट्रॉफी को जीतने की उपलब्धि हासिल कर पाएंगे. इसी वजह से एमएस का नाम इस चीज के लिए हमेशा ही बना रहेगा."

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम छह शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है और उनका सर्वोच्च स्कोर 224 है. वहीं, 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं. इसमें उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 183 हैं.

दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने 98 टी 20 मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं. इसमें उनके नाम दो अर्धशतक हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 56 हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget