एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी ने कहा 'मुझे बदनाम करने की साज़िश', हसीन जहां का फेसबुक अकाउंट हुआ डिलीट

अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी बने मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन को उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए और मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के आरोप लगाए हैं. जिसके तुरंत बाद अब मोहम्मद शमी अब अपने जवाब के साथ सामने आए हैं और उन्होंने इसे खुद को बदनाम करने की साज़िश बताया है. शमी की पत्नी ने मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं. जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक किया था. इसके जवाब में अब खुद मोहम्मद शमी सामने आ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, 'हाय, मैं मोहम्मद शमी हूं. ये जितनी भी न्यूज़ हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं ये सब सरासर झूठ है, ये कोई बहुत बड़ी साजिश है और ये मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है.' हालांकि इस ट्वीट में शमी के जवाब देने का अंदाज़ और ट्वीट करने का नज़रिया कुछ अलग लग रहा है. इस ट्वीट को देखकर लग रहा है जैसे ये ट्वीट किसी और शख्स ने किया है. क्योंकि शमी के पिछले कुछ ट्वीट्स देखने पर भी ट्वीट की भाषा शमी की नहीं लगती. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इससे पहले कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई पोस्ट शेयर किए थे. जिनमें कुछ पोस्ट उन्होंने अभी चंद मिनट पहले अपने सोशल मीडिया पेज से डिलीट कर दिए थे. इसके साथ ही चंद मिनट में एक ऐसी घटना हुई है जिससे ये मामला और अधिक पेचीदा हो गया है. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने जिस अकाउंट से ये सभी पोस्ट डाल रही थी. वो अचानक से डिलीट हो गया है. इससे इस मामले में और भी कई सवाल उठते नज़र आ रहे हैं. हसीन जहां ने किए क्या-क्या खुलासे? हसीन ने जो मैसेजेज किए इन सभी मैसेज़ेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें हैं. हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती दिख रही है. लेकिन उनकी पत्नी ने एबीपी के सहयोगी चैनल आनंदा के रिपोर्टर राजर्षी दत्ता गुप्ता से बात की और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है. पोस्ट में किसका है ज़िक्र? शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस पोस्ट के अंदर नागपुर और पाकिस्तान से जुड़ी हुई महिलाओं का ज़िक्र किया है. एक महिला पाकिस्तान के कराची की रहने वाली बताई जा रही हैं. इन पोस्ट्स के अंदर उन महिलाओं के साफतौर पर नाम भी बताए गए हैं. वहीं दो ओर महिलाओं का भी इस पोस्ट में ज़िक्र है. जिनमें से एक महिला के साथ खुद शमी खड़े भी नज़र आ रहे हैं. जो कि सांबा की रहने वाली है. हसीन ज़हां ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शमी पर लगाए गंभीर आरोप: हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार शोषण किया है. हसीनजहां ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की. इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है. वहीं फेसबुक पोस्ट पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के बारे में हसीन जहां ने कहा कि शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत करता है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें शमी का फोन मिला तो वो लॉक्ड था. लेकिन डिफरेन्ट पेटर्न का इस्तेमाल करने पर फोन एक पैटर्न से खुल गया. इस तहर से हसीन जहां को इस पूरे मामले के बारे में पता चला और वो शमी की सभी कॉल डिटेल्स और स्क्रीनशॉट्स हासिल कर पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही शमी को अपना फोन गायब हुआ मिला तो वो बुरी तरह से भड़क उठे. हसीन जहां ने कहा कि अब उनपर ये भी दबाव बनाया जा रहा है कि वो इन सभी पोस्ट्स को अपने फेसबुक वॉल से हटा दें. हसीन जहां की जु़बानी '8 जनवरी' की कहानी? हसीन जहां ने कहा, 'यूपी में मेरे साथ मारपीट की जाती थी. मानसिक और शारीरिक तौर पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. मोहम्मद शमी का पूरा परिवार मुझे हर वक्त गाली देता था. सुबह सूरज उगने से लेकर रात होने तक पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता था. रात में 2-3 बजे तक यह सिलसिला चलता था.' इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्होंने जाधवपुर थाने में हिंसा की जानकारी दी थी. हालांकि तब हसीनजहां ये नहीं चाहती थी कि परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो. शायद शमी का परिवार मेरी हत्या भी कर देता और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की थी. हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन 8 जनवरी को उनके साथ यूपी में घरेलू हिंसा हुई. इसके बाद वो कोलकाता आईं तो उन्होंने लोकल थाने में यह जानकारी दी थी. हालांकि अब हसीन जहां कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं. इस पोस्ट और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनज़हां के बयान से साफ ज़ाहिर होता है कि शमी व हसीन जहां के बीच मनमुटाव है. लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. लोगों ने यहां तक कहा है कि क्रिकेटर का पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि पूर्व में भी मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रह चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget