एक्सप्लोरर

Video: लाइव टीवी पर बात करते हुए रो पड़े माइकल होल्डिंग, जानिए क्या है वजह

नस्लवाद पर बात करते हुए लाइव टीवी के दौरान अचानक माइकल होल्डिंग रो पड़े. होल्डिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ माइकल होल्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में होल्डिंग रोते हुए नज़र आ रहे हैं. दरअसल, होल्डिंग लाइव प्रसारण में नस्लवाद पर बोल रहे थे. इस दौरान वह अपने माता-पिता के साथ हुए नस्ली व्यवहार पर बात करते हुए अपने आंसू रोक नहीं पाए. बता दें कि होल्डिंग ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट से पूर्व कहा था कि अगर नस्लवाद को खत्म करना है तो संपूर्ण मानव जाति को इसके बारे में शिक्षित करना होगा.

नस्लवाद पर बात करते हुए रो पड़े होल्डिंग

नस्लवाद पर एक लंबी स्पीच देने के अगले दिन ‘स्काई न्यूज’ पर बात करते हुए होल्डिंग भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'नस्लवाद पर जब भी बात होती है, मुझे अपने माता-पिता के साथ हुआ नस्ली व्यवहार याद आ जाता है और मैं भावुक हो जाता हूं. मैं जानता हूं कि मेरे पाता-पिता किस दौर से गुज़रे हैं. मेरी मां के परिवार ने उनसे सिर्फ इसलिए बात करना बंद कर दिया था, क्योंकि उनके पति काले रंग के थे.'

होल्डिंग ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि वे किस दौर से गुज़रे हैं. अचानक ही मुझे वो बात याद आ गई. मैं जानता हूं कि यह एक धीमी प्रक्रिया है. भले ही यह बेहद धीमी से गति से आगे बढ़ रहा हो, लेकिन मेरा मानना है कि यह सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा.

जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद से गरमाया है नस्लवाद का मुद्दा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद नस्लवाद प्रमुख मुद्दा बन गया है. इस घटना के बाद से ही दुनियाभर में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चला और पहले टेस्ट मैच से पूर्व वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी इसका समर्थन किया.

यह भी पढ़ें- 

ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 4000 रन और 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स

नए तरीके से गेंद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं पाक गेंदबाज़, स्पिन कोच ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'
जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'
GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान
GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण
एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget