एक्सप्लोरर

ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 4000 रन और 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया. आइये जानें उन्होंने किन-किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है.

साउथैम्पटन: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया है. पहली पारी में 49 रन देकर चार विकेट लेने वाले स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए. इस तरह स्टोक्स के नाम अब टेस्ट में 4,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हो गए हैं. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे और विश्व के छठे ऑलराउंडर बन गए. स्टोक्स ने 64वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की.

बता दें कि स्टोक्स से पहले वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, इंग्लैंड के इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ये कारनाम कर चुके हैं.

सबसे तेज़ 4,000 रन और 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने स्टोक्स

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 4,000 रन और 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स के नाम है. सोबर्स ने यह कारनामा 63वें टेस्ट में किया था. वहीं स्टोक्स ने इस रिकॉर्ड को 64वें टेस्ट में अपने नाम किया. स्टोक्स के नाम अब तक 64* टेस्ट में 151 विकेट और 4,099 रन हैं.

मैच में हुई एक और अनोखी घटना

स्टोक्स की इस शानदार उपलब्धि के अलावा पहले टेस्ट में एक और शानदार घटना देखने को मिली. दरअसल, इस टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया था. वहीं तीसरे दिन होल्डर ने भी 43 रनों के निजी स्कोर पर स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया. इस तरह दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे का विकेट लिया.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 12वीं बार हुआ है, जब कप्तानों ने एक दूसरे का विकेट लिया है. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार देखने को मिला. इससे पहले 1996 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गए टेस्ट में वसीम अकरम और माइक आथर्टन ने एक दूसरे को अपना शिकार बनाया था.

मैच का लेखा-जोखा

इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 204 रनों पर ढ़ेर करने के बाद वेस्टइंडीज ने बल्लेबाज़ी में भी शानदार प्रदर्शन किया. विंडीज ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए. वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्स 10 और डोमनिक सिबली 5 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. वहीं इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 42 रन देकर छह और शैनन गेबरियल ने 62 रन देकर चार विकेट लिए.

यह भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के इस तेज़ गेंदबाज़ की तारीफों के बांधे पुल, बताया रिवर्स स्विंग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़

ENG vs WI: पहले टेस्ट में टीम में न चुने जाने से निराश हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, कहा- इसे समझना काफी मुश्किल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget