एक्सप्लोरर

MI vs DC, Final: पांचवीं बार खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड पांचवीं जीत दर्ज करने के बाद कहा खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाए रखना महत्वपूर्ण था.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न भी मुंबई इंडियंस के नाम रहा. इस सीज़न के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया. मैच के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था.

मैच के बाद रोहित ने कहा, "जिस तरह पूरे सीजन में हमारी टीम ने प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूं. मैंने टूर्नामेंट के शुरू में कहा था कि हमें जीत की आदत बनाये रखने की जरूरत है. हम इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते थे. हमने पहली गेंद से अपने प्रयास शुरू किये और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सहयोगी स्टाफ को भी बहुत श्रेय जाता है."

मुंबई के कप्तान ने आगे कहा, "मुझे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिये उचित संतुलन तलाशना था. मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे. उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है. क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या और कीरन पोलार्ड लंबे समय से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है."

गौरतलब है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आज लेग स्पिनर राहुल चहर को टीम में जगह नहीं दी. राहुल फिट थे, लेकिन रोहित ने एक रणनीतिक चाल के तहत उनकी जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया. इस बारे में उन्होंने कहा, "राहुल आज नहीं खेल पाया और ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी था कि वह यह समझे कि उसने कुछ गलत नहीं किया और यह रणनीतिक चाल थी. हमने यह भी सुनिश्चित किया कि सूर्यकुमार यादव और इशान किशन पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें."

फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने रोहित को बचाने के लिए अपना विकेट गवा दिया. इस बारे में मुंबई के कप्तान ने कहा, वह जिस तरह की फॉर्म में था, उसे देखते हुए मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवाना चाहिए था. क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की.

गौरतलब है कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी के बाद 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई के लिए रोहित ने एक अहम पारी खेली, उन्होंने 51 गेंदो में पांच चौको और चार छक्को की मदद से 68 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget