एक्सप्लोरर

काउंटी डेब्यू में आर अश्विन का जलवा, चटकाए 8 विकेट

काउंटी डेब्यू में आर अश्विन का जलवा, चटकाए 8 विकेट
वोरसेस्टरशर: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर और वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके आर अश्विन का सिक्का काउंटी क्रिकेट में भी चल रहा है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 से आराम के बाद काउंटी क्रिकेट में खेल रहे अश्विन ने अपनी टीम वोरसेस्टरशर को शानदार जीत दिला दी.  रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करते हुए वोरसेस्टरशर की ओर से दूसरी पारी में पांच और मैच में आठ विकेट चटकाए जिससे टीम ने डिविजन दो मैच में कल यहां ग्लोसेस्टरशर को 189 रन से हराया. पहली पारी में तीन विकेट चटकाने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी पारी में ग्लोसेस्टरशर की टीम को जीत के लिए 401 रनों की दरकार थी. लेकिन दूसरी पारी में आर अश्विन ने विरोधी टीम को मुश्किल में फंसा दिया. अश्विन ने दूसरी पारी में डेन्ट, टवारे, हैकिंस, टेलर और बारनेट के विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 2 बल्लेबाज़ों को एलबीडबल्यू, 2 को कैच आउट और 1 को बोल्ड भी किया. 401 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लोसेस्टरशर की टीम 211 रन पर सिमट गई. अश्विन ने 68 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इस मुकाबले में वोरसेस्टरशर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 363 रन बनाए. जिसके जवाब में ग्लोसेस्टरशर की टीम 258 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसकी वजह से वोरसेस्टरशर को 105 रनों की अहम बढ़त मिल गई. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए वोरसेस्टरशर ने 295 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवाकर पारी घोषित कर दी. जिसके बाद चौथी पारी में ग्लोसेस्टरशर की टीम 211 रन पर सिमट गई. इस मैच में अश्विन ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और कुल 64 रन(36 और 28) बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी
खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget