एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: मनीष पांडे के सबसे बड़े दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक का विशाल स्कोर

टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे के शानदार दोहरे शतक (238 रन) और देगा निश्चल (195 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये उनकी 354 रन की भागीदारी की मदद से कर्नाटक ने विशाल स्कोर बना दिया है.

कानपुर: टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे के शानदार दोहरे शतक (238 रन) और देगा निश्चल (195 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये उनकी 354 रन की भागीदारी की मदद से कर्नाटक ने विशाल स्कोर बना दिया है. कर्नाटक ने आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप ए के दूसरे दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 642 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. लेकिन ये मुकाबला इसलिए भी यादगार हो गया है क्योंकि टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट में अपनी जगह बना चुके मनीष पांडे ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ये मनीष का चौथा दोहरा शतक है. दिन का खेल समाप्त होने तक श्रेयस गोपाल चार और आर विनय कुमार एक रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. उत्तर प्रदेश ने आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन वे ग्रुप में शीर्ष पर चल रही कर्नाटक की रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके. उसके लिये इम्तियाज अहमद और ध्रुव प्रताप सिंह ने तीन तीन विकेट चटकाये जबकि आकाशदीप नाथ को एक विकेट मिला. कर्नाटक की टीम सुबह तीन विकेट पर 327 रन पर खेलने उतरी. निश्चल ने 90 रन की पारी को शतक में तब्दील किया जो उनका प्रथम श्रेणी में पहला शतक है. उन्होंने 425 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 23 बार गेंद सीमारेखा के पार कराया. मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने कल के 63 रन से आगे खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 301 गेंद में 31 चौके और दो छक्के से यह दोहरी शतकीय पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
LIVE: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget