एक्सप्लोरर

Paris Paralympics 2024: देश को मिला चौथा मेडल, अब शूटिंग में मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर

Manish Narwal: मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में सिल्वर मेडल जीता. अब तक भारतीय पैरा एथलीट 4 मेडल जीत चुके हैं.

Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय शूटरों का जलवा जारी है. अब अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के बाद मनीष नरवाल  ने मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है. मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में सिल्वर मेडल जीता. इस तरह अब तक पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोले में 4 मेडल आ चुके हैं. इससे पहले शूटिंग में भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं, मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इसके अलावा प्रीति पाल ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

टोक्यो पैरालंपिक में भी मनीष नरवाल ने शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश किया था. तब इस शूटर ने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में गोल्ड हासिल किया था. वहीं, अब उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में अपने कारनामे को दोहराया है.

मनीष नरवाल ने कुल 234.9 प्वॉइंट्स बनाए. वहीं, साउथ कोरिया के जों जोंगडू ने 237.4 प्वॉइंट्स बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जबकि चीन के शूटर यांग चाओ 214.3 प्वॉइंट्स बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे. बताते चलें कि SH1 कैटेगरी में ऐसे शूटर्स होते हैं जिनकी बाहों के अलावा निचले धड़, पैरों की गति प्रभावित होती है या हाथ अथवा पैर में विकार होता है.

गौरतलब है कि मनीष नरवाल मूलतः सोनीपत के रहने वाले हैं. हालांकि, उनके पिता काफी साल पहले फरीदाबाद में बस गए. मनीष नरवाल ने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में 1 गोल्ड मेडल के अलावा ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उन्होंने यह कारनामा 10 मीटर और 50 मीटर इवेंट में किया था. इसके अलावा वह वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं. बहरहाल, अब इस पैरा शूटर ने पेरिस पैरालंपिक में अपना जलवा बिखेरा है.

ये भी पढ़ें-

Paralympics 2024: आप पर भारत को गर्व है... पीएम मोदी ने अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल को दी बधाई; जानें क्या कहा

Joe Root Century: जो रूट ने फिर जड़ दिया शतक, फैब-4 में अब सबसे आगे; रडार पर सचिन तेंदुलकर के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget