एक्सप्लोरर

English Premier League के इतिहास में चौथी सबसे महंगी डील, ब्राजील के एंटोनी के लिए 750 करोड़ चुकाएगा मैनचेस्टर यूनाइटेड

EPL 2022-23: मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर एरिक टेन हाग ने अजाक्स के ब्राजीली विंगर एंटोनी को अपने पाले में शामिल कर लिया है.

Antony: ब्राजील के स्टार विंगर एंटोनी (Antony) जल्द ही मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) की जर्सी में दिखाई देंगे. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक बयान में खुद इस बात की पुष्टि की है. यूनाइटेड ने कहा है कि वह एंटोनी को लेकर डच फुटबॉल क्लब 'अजाक्स' के साथ एग्रीमेंट तक पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनचेस्टर यूनाइटेड और अजाक्स के बीच इस ब्राजीली विंगर के लिए 81.3 मिलियन पाउंड (750 करोड़ रुपए) की डील हुई है. ऐसे में यह डील इंग्लिश प्रीमियर लीग के इतिहास की चौथी सबसे महंगी डील साबित होगी.

एंटोनी 22 साल के हैं. वह साल 2020 तक ब्राजील के साओ पाउलो फुटबॉल क्लब की ओर से खेलते थे. यहां से अजाक्स ने उन्हें अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया. पिछले दो सालों में उन्होंने अजाक्स के लिए 82 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 22 असिस्ट और 24 गोल किए.

मैनचेस्टर यूनाइटेड के वर्तमान मैनेजर एरिक टेन हाग जब अजाक्स के मैनेजर थे, तभी वह एंटोनी को साओ पाउलो से अजाक्स में लेकर आए थे. उन्हीं की कोचिंग में एंटोनी ने अजाक्स में दो साल बिताए हैं. अब जब एरिक टेन हाग मैनचेस्टर में आ गए तो उन्होंने इस ब्राजीली विंगर को भी अपने पाले में शामिल कर लिया.

एंटोनी ने पिछले साल ही ब्राजील के लिए डेब्यू किया था. अक्टूबर 2021 में वह ब्राजील के लिए पहली बार मैदान में उतरे. अब तक वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 9 मैच खेल चुके हैं. इनमें उनके नाम 2 गोल भी दर्ज हैं.

EPL की तीन सबसे महंगी डील
इंग्लिश प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी डील मैनचेस्टर सिटी और एस्टोन विला के बीच जैक ग्रिलीश को लेकर हुई थी. साल 2021 में सिटी ने ग्रिलीश के लिए 100 मिलियन पाउंड (925 करोड़ रुपए) चुकाए थे. इसी साल चेल्सी ने रोमेलू लूकाकू को 97.5 मिलियन पाउंड (900 करोड़) में फिर से अपनी टीम में शामिल किया था. इससे पहले साल 2016 में मैनचेस्टर यूनाइटेड और युवेंतस के बीच पॉल पोग्बा के लिए 89 मिलियन पाउंड (825 करोड़) की डील हुई थी.

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget