एक्सप्लोरर

एमएस धोनी पर रिटायरमेंट का दबाव डालना गलत, पूर्व कप्तान में अभी भी टैलेंट की कमी नहीं: हुसैन

आईपीएल ट्रेनिंग सेशन रद्द होने के बाद धोनी फिलहाल रांची में हैं. ऐसे में आईपीएल न होने के अब पूरे आसार लग रहे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान भी एक दिन ऐसा नहीं जाता जब एमएस धोनी की चर्चा न हो. टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद आज तक टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. आईपीएल सीजन 13 से पहले धोनी जब अभ्यास करने के लिए चेन्नई पहुंचे तो फैंस को ये उम्मीद थी कि इतने लंबे वक्त के बाद एक बार फिर वो धोनी को मैदान पर देख पाएंगे लेकिन कोरोना ने सब चौपट कर दिया और धोनी को बीच ट्रेनिंग सेशन छोड़कर की वापस अपने शहर रांची जाना पड़ा.

इस बीच कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का मानना है कि धोनी के लिए आईपीएल ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अब कोरोना और बढ़ते लॉकडाउन को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि आईपीएल पूरी तरह से रद्द हो सकता है और धोनी अब शायद ही मैदान पर दिखे. लेकिन इस बीच कई खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर्स ऐसे भी है जो मानते हैं कि धोनी एक बार फिर वापसी कर सकते हैं. इसी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी आते हैं जिनका मानना है कि धोनी में अभी काफी टैलेंट बचा है और उनपर रिटायरमेंट का दबाव नहीं बनाना चाहिए.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे. हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है. मैंने जो धोनी को देखा है, मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है. हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं. जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था. लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है."

हुसैन ने कहा, "आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि एक बार धोनी चले गए तो वापस नहीं आएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games, DAY-3: बॉक्सिंग से लेकर जिम्नास्टिक्स तक, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
बॉक्सिंग से लेकर जिम्नास्टिक्स तक, देखें Commonwealth Games में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget