एक्सप्लोरर

INDvsAUS, 2nd Test: तीसरे दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया 213/4, गंवाए 4 विकेट

LIVE | INDvsAUS | 2nd Test | Bengaluru |

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

दिन 3:

भारत की पारी:

तीसरा सेशन:

# तीसरे दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया 213/4, गंवाए 4 विकेट. पुजारा 79* रहाणे 40* # टीम इंडिया के 200 रन हुए पूरे, पुजारा 71* रहाणे 39*. #IND 200/4. #  टीम इंडिया की बढ़त 100 रनों के पार , पुजारा 67* रहाणे 33*. 190/4 # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्ये रहाणे. # भारतीय टीम के 150 रन हुए पुरे. # मैदान पर फिर लौटे खिलाड़ी.

TEA:

IND: 122/4. चेतेश्वर पुजारा 34, अजिंक्ये रहाणे 2*

दूसरा सेशन:

TEA के अहम विकेट समेत ने 122 रन पर गंवाए 4 विकेट, कुल बढ़त 35 रन. WICKET: को लगा चौथा झटका, 2 रन बनाकर हुए आउट. 120/4. # हेज़लवुड की गेंद टीम इंडिया के लिए अनलकी, गेंद सीधे आकर लगी विराट के पैड पर फील्ड अंपायर नाइज़ल लॉंग ने दिया आउट, विराट कोहली ने तुरंत लिया DRS, बिल्कुल नज़दीकी मामला, गेंद बल्ले और गेंद पर बिल्कुल एक टाइ में लगी. थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को दिया आउट.  मुश्किल में टीम इंडिया, भारतीय टीम ने अहम समय में खोया बहुत बड़ा विकेट. WICKET: को लगा तीसरा सबसे बड़ा झटका, 15 रन बनाकर हुए आउट. 112/3. # भारतीय टीम ने हासिल की बढ़त. IND: 88/2. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ कप्तान विराट कोहली. # स्टीव ओकीफ की गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लपका केएल राहुल का बेहद शानदार कैच. WICKET: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 51 रन बनाकर हुए आउट. #IND 84/2. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं पुजारा और राहुल. # 15वें ओवर में टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा. WICKET: लंच से लौटते ही टीम इंडिया को लगा पहला झटका, 16 रन बनाकर अभिनव मुकुंद हुए हेज़लवुड की गेंद पर बोल्ड. #IND 39/1. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

LUNCH:

IND 38/0. केएल राहुल 20, अभिनव मुकुंद 16*.

रविन्द्र जडेजा के 6 विकेट और दूसरी पारी में केएल राहल-अभिनव मुकुंद की अच्छी शुरूआत की मदद से टीम इंडिया ने तीसरे दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट  का पहला सेशन अपने नाम कर लिया है. दूसरे दिन के खेल से आगे खेलते हुए आज ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रन बनाकर कुल 87 रनों की बढ़त हासिल कर ऑल-आउट हो गई. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहल और अभिनव मुकुंद ने सूझबूझ भरी शुरूआत दिखाते हुए टीम इंडिया के स्कोर को लंच तक 38/0 पहुंचा दिया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से अब भी 49 रन पीछे है. जबकि उसके सभी 10 विकेट अभी बाकी हैं.

पहला सेशन:

LUNCH: ऑस्ट्रेलिया के 276 रनों के जवाब में टीम इंडिया की मजबूत शुरूआत. 38/0. # केएल राहुल और अभिनव मुकुंद ने दी टीम इंडिया को अच्ची शुरूआत. # मैदान पर उतरे भारतीय बल्लेबाज़. ---------------------------------------

ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 87 रन.


ऑस्ट्रेलिया की पारी:

AUS: 276/10. रविन्द्र जडेजा 6 विकेट, मैथ्यू वेड 40 रन.

रविन्द्र जडेजा के विकेटों के पंच समेत बाकी गेंदबाज़ों की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से भारतीय टीम ने बेंगलुरू में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 276 रनों पर समेत दी है. भारत की पहली पारी 189 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 87 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है. तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में ही रविन्द्र जडेजा और अश्विन ने मिलकर मेहमान टीम को कल के स्कोर 237 रनों में ज्यादा रन नहीं जोड़ने दिए और 276 रन पर ऑलआउट कर अब गेंद भारतीय बल्लेबाजों के पाले में डाल दी है. रविन्द्र जडेजा ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन जारी रखा और अपने करियर का 7वां 5 विकेट हॉल लिया. जडेजा के अलावा अश्विन ने 2, इशांत और उमेश ने 1-1 विकेट चटकाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श 66 रनों के साथ सबसे बड़ा बल्लेबाज़ रहे. मार्श के अलावा रेनशॉ ने भी अर्धशतक जमाया. जबकि निचले क्रम में मैथ्यू वेड और मिचेल स्टार्क ने अपने बल्ले से अहम योगदान दिया. इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में बुरी तरह से बिखर गई थी और महज़ 189 रन ही जोड़ पाई थी. अब अगर टीम इंडिया को मैच में वापसी करनी है तो उसे दूसरी पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा करना पड़ेगा.

ALL OUT:

WICKET: ने चटकाए 6 विकेट, 87 रनों की बढ़त के साथ 276 रन बनाकर ऑल-आउट हुई # रविन्द्र जडेजा ने चटकाया 5वां विकेट. WICKET: ने चटकाया 5वां विकेट, को लगा नौवां झटका. 274/9. # रविन्द्र जडेजा की बेहतरीन गेंद पर विकेटों के सामने लेग बिफोर विकेट आउट हुए वेड, लिया डीआरएस, थर्ड अंपायर ने भी दिया आउट करार. WICKET: को मिली आठवीं सफलता, मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर हुए आउट. 274/8. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ स्टीव ओकीफ WICKET: # 26 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए मिचेल स्टार्क. #AUS 269/7. # संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए 250 के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर. # इशांत शर्मा सौंपा विराट ने पहला ओवर. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

दिन 2:

AUS: 237/6. मैथ्यू वेड 25, स्टार्क 14*.

मैट रेनशॉ (60) और शॉन मार्श (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को स्टम्प्स तक छह विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं. पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया ने भारत पर 48 रनों की बढ़त ले ली है. मैथ्यू वेड (25) और मिशेल स्टार्क (14) नाबाद लौटे. आस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में दो, दूसरे सत्र में तीन और तीसरे सत्र में एक विकेट खोया. अपने पहले दिन के स्कोर 40 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन अपने खाते में 197 रन और जोड़े, हालांकि इस बीच उसे छह विकेट भी गंवाने पड़े. टीम का पहला विकेट डेविड वॉर्नर (33) के रूप में गिरा. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया. वॉर्नर के आउट होने के बाद रेनशॉ का साथ देने आए कप्तान स्टीव स्मिथ (8) को रवींद्र जडेजा ने ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और 82 के कुल योग पर विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया. रेनशॉ ने शॉन मार्श (66) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 134 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर जडेजा ने साहा के हाथों रेनशॉ को कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा. रेनशॉ ने अपनी पारी में खेली गईं 196 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया. उनके आउट होने के बाद मार्श के साथ पीटर हैंड्सकॉम्ब (16) ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन ही जोड़े थे कि जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों हैंड्सकॉम्ब को कैच आउट करा आस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया. हैंड्सकॉम्ब के बाद मार्श का साथ देने आए मिशेल मार्श को ईशांत शर्मा ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और 80वें ओवर की आखिरी गेंद पर पगबाधा कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. इसके साथ ही चायकाल की घोषणा हुई. तीसरे सत्र में मार्श ने वेड के साथ छठे विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 220 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर उमेश यादव ने उन्हें करुण नायर के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा. मार्श ने 197 गेंदों में चार चौके लगाए. इसके बाद वेड और स्टॉर्क ने कोई और विकेट न गंवाते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 237 तक पहुंचाया. भारत के लिए जडेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. अश्विन, उमेश और ईशांत को एक-एक सफलता मिली. भारतीय टीम के लिए पहली पारी में लोकेश राहुल (90) के बाद करुण नायर (26) का योगदान सर्वाधिक है. भारत के निचले क्रम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. चार मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
'टीम इंडिया इज द बेस्ट...', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा
'टीम इंडिया इज द बेस्ट', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget