एक्सप्लोरर

INDvsAUS, 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 298 रनों की बढ़त

LIVE | INDvsAUS | 1st Test | PUNE |

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

दिन 2:

ऑस्ट्रेलिया की पारी:

तीसरा सेशन:

# दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई  298 रनों की बढ़त.  143/4 : दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 143/4 WICKET: : जयंत यादव ने टीम इंडिया को दिलाई चौथी सफलता, मैट रेनशॉ 19 रन बनाकर हुए आउट. AUS- 113/4 # अर्धशतक के करीब पहुंचे स्टीव स्मिथ. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता, पीटर हैंड्सकॉम्ब आउट. 61/3. # मैदान पर फिर लौटे टीम इंडिया के खिलाड़ी.

TEA:

दूसरा सेशन:

AUS: 46/2. स्टीव स्मिथ 27, वॉर्नर 10*

# TEA को ऑल-आउट कर ने 46/2 रन बनाकर हासिल की कुल बढ़त 201 रन. # शुरूआती दो विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभलकर की बल्लेबाज़ी. WICKET: 0 रन बनाकर आउट, ने दिलाई दूसरी सफलता. 23/2. WICKET: आउट, ने दिलाई पहली सफलता. 10/1. # 155 रनों की विशाल बढ़त के साथ मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत की पारी:

IND: 105/10. केएल राहुल 64, स्टीव ओ केफ 6 विकेट.

भारतीय सरज़मीं पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स स्टीव ओ केफ और नेथन लायन की घुमावदार गेंदबाज़ी में फंसते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 105 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहली पारी में 260 रनों के जवाब में टीम इंडिया पूरे दो सेशन भी बल्लेबाज़ी नहीं कर पाई और महज़ 40 ओवर बल्लेबाज़ी कर ऑल-आउट हो गई. स्टीव ओ केफ के 6 विकेटों वाले सुपर स्पेल की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी के आधार पर 155 रनों की विशाल बढ़त भी हासिल कर ली है. भारतीय टीम की तरफ से महज़ 3 बल्लेबाज़ 10 रनों से पार पहुंचे. लंच के बाद भारत का पहली बार दौरा कर रहे स्टीव ओ केफ और नेथन लायन की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर को 94/3 विकेट से 95/7 कर दिया. स्टीव ओ केफ के ओवर में केएल राहुल, अजिंक्ये रहाणे और रिद्धीमन साहा लौटे. वहीं लायन के ओवर में अश्विन वापस लौटे. इस दौरान महज़ 8 गेंदें फेंकी गई और टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ी कोई खास कमाल नहीं दिखा सका और सभी आते गए और विकेट गंवाते गए. इससे पहले आज भारतीय टीम ने मैच की शुरूआत में मेहमान टीम को 260 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया था. के 260 रनों के जवाब में 105 रन बनाकर ऑल-आउट , स्टीव ओ केफ ने झटके 6 विकेट. WICKET: को लगा नौवां झटका, 2 रन बनाकर हुए आउट. 101/9. # टीम इंडिया के 100 रन हुए पूरे. WICKET: को लगा आठवां झटका, जयंत यादव 2 रन बनाकर हुए आउट. 98/8. # टीम इंडिया के लिए मैच के पिछले 10 मिनट मैच को पूरी तरह से मैच को छीनने वाले घटे. स्टीव ओ केफ और नेथन लायन की जोड़ी ने भारत का स्कोर 94/3 विकेट से भारत को 95/7 कर दिया. स्टीव ओ केफ के ओवर में केएल राहुल, अजिंक्ये रहाणे और रिद्धीमन साहा लौटे. वहीं लायन के ओवर में अश्विन वापस लौटे. इस दौरान महज़ 8 गेंदें फेंकी गई और टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए. WICKET: को लगा सातवां झटका, 1 रन बनाकर हुए आउट. 95/7. # स्टीव ओ केफ का टर्निंग ओवर, केएल राहुल, रहाणे और साहा समेत झटके 3 विकेट, मुश्किल में फंसी टीम इंडिया. WICKET: स्टीव ओ केफ के ओवर में को लगातार तीसरा झटका, 0 रन बनाकर हुए आउट. 95/6. WICKET: को लगा पांचवा झटका, 13 रन बनाकर हुए आउट. 95/5. # स्टीव ओ केफ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे केएल राहुल. WICKET: को लगा चौथा झटका, 64 रन बनाकर हुए आउट. 94/4. ने पूरा किया दूसरा टेस्ट अर्धशतक, 80/3. # मैदान पर फिर उतरे बल्लेबाज़.

LUNCH

IND: 70/3. केएल राहुल 47, रहाणे 6*

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 260 रनों के जवाब में अपनी तीन बहुमूल्य विकेट गंवा दिए हैं. मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाज़ी के आगे भारतीय ओपनर मुरली विजय के साथ चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली जल्दी-जल्दी आउट होकर चलते बने. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 190 रन पीछे है. दिन की शुरूआत में पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र बचा विकेट झटककर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 260 के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया था.

पहला सेशन:

LUNCH के 260 रनों के जवाब में दूसरे दिन पहले सेशन में ने 70 रन बनाकर गंवाए 3 विकेट. # अर्धशतक के करीब पहुंचे केएल राहुल. # टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे. WICKET: स्टार्क ने एक ओवर में ही दिलाई दूसरी सबसे बड़ी सफलता, 0 रन बनाकर वापस लौटे कप्तान विराट कोहली. IND 44/3. WICKET: 44 के स्कोर पर टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर लौटे पवेलियन. IND 44/2. # स्टीव ओ केफ की गेंद केएल राहुल ने जड़ा छक्का. # मैदान पर आए नए बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा. # जोश हेज़लवुड की अच्छी गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए मुरली विजय. 10:11: WICKET: को लगा पहला झटका, 10 रन बनाकर हुए आउट. 26/1. # मैदान पर उतरे भारत के दोनों ओपनर मुरली विजय और केएल राहुल.

ऑस्ट्रेलिया की पारी:

AUS: 260/10. रेनशॉ 68, स्टार्क 61.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन आर अश्विन ने पहले ओवर में ही मिचेल स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 260 रन के स्कोर पर ऑल-आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर रेनशॉ ने 68 और स्टार्क ने 61 रन बनाए. भारत के लिए उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4, जबकि आर अश्विन ने 3 विकेट चटकाए. 09:32: WICKET: पहली पारी में 260 रन बनाकर ऑल-आउट हुई टीम, ने झटका तीसरा विकेट. 09:30 # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

दिन 1:

AUS: 256/9. स्टार्क 57, जोश हेज़लवुड 1*

मिशेल स्टार्क (नाबाद 57) द्वारा अंत में खेली गई जुझारू पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारत के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं. आस्ट्रेलिया ने अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन स्टार्क ने जोश हेजलवुड (नाबाद 1) के साथ दसवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को पहले ही दिन सिमटने से बचा लिया. मेहमानों के लिए सर्वाधिक 68 रन भारत में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने बनाए. डेविड वॉर्नर ने 38 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से उमेश यादव को चार सफलताएं मिली. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले. जयंत यादव को एक विकेट मिला. आस्ट्रेलिया का निचला क्रम ढह गया. तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श ( 4), मैथ्यू वेड (8), स्टीवन ओ कैफी (0), नाथन लॉयन (0), और रेनशॉ के विकेट गंवाए. रेनशॉ ने अपनी पारी में 156 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया. रेनशॉ 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे. उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था. कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद वह दोबारा मैदान में लौटे. टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की थी और भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे. वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था. उस समय स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे. वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए. उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया. भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र के बाद शानदार वापकी की और दिन के दूसरे सत्र में तीन और आखिरी सत्र में पांच विकेट झटक कर आस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया. भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े. मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया. इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की. हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया. हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदे खेली और अपनी पारी में तीन चौके लगाए. इसी योग पर रवीचंद्रन अश्विन ने कप्तान को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया. स्मिथ पैर जमाते नजर आ रहे थे, तभी वह गलती कर बैठे और एक तरीके से अपना विकेट भारत को दे गए. अश्विन की गेंद पर वह आगे बढ़ कर मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन गेंद सीधे कोहली के हाथों में गई. स्मिथ ने 95 गेदें खेलीं और अपनी पारी में दो चौके लगाए. स्मिथ के जाने के बाद रेनशॉ मैदान पर वापस आए. चायकाल तक वह मिशेल मार्श के साथ टिके रहे. आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक चार विकेट पर 153 रन बनाए थे. दिन के आखिरी सत्र में जडेजा ने मार्श को पवेलियन भेजा. दूसरे छोर पर खड़े रेनशॉ ने अर्धशतक पूरा किया. वेड जिस तरह से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लग रहा था कि वह टिके रहेंगे लेकिन उमेश की गेंद पर वह पगबाधा करार दे दिए गए. मेजबानों को बड़ा विकेट अश्विन ने दिलाया. रेनशॉ उनकी गेंद पर स्लिप पर खड़े मुरली विजय के हाथों लपके गए. कैफी को यादव ने खाता भी नहीं खोलने दिया. अगली ही गेंद पर लॉयन भी पवेलियन लौट गए. भारत उम्मीद लगाए बैठा था कि वह आखिरी विकेट भी जल्दी ले लेगा लेकिन स्टार्क ने ऐसा नहीं होने दिया. उन्होंने अश्विन पर छक्का लगाया और फिर 88वें ओवर में जडेजा पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया. हेजलवुड ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों दिन का खेल खत्म होने तक टिके रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget