एक्सप्लोरर

बार्सिलोना के साथ लियोनल मेसी का रिश्ता खत्म, 20 साल तक रहा साथ

लियोनल मेसी का बार्सिलोना के साथ 20 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है. मेसी फिलहाल बिना किसी क्लब के हैं. मेसी और बार्सिलोना के बीच अभी भी दोबारा साथ आने की गुजाइंश बची हुई है.

दुनिया के सबसे पॉपुलर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. शीर्ष स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना 30 जून की डेडलाइन से पहले लियोनल मेसी के साथ नया करार करने में असफल रहा है. इसके साथ ही मेसी का बार्सिलोना के साथ 20 साल पुराना रिश्ता खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है. अब मेसी किसी भी अन्य क्लब के साथ खेलने के लिए स्वत्रंत हैं. 

मेसी अभी भी बार्सिलोना टीम में वापस आ सकते हैं. लेकिन डेडलाइन से पहले करार पर हस्ताक्षर नहीं कराने का मतलब है कि मेसी 7504 दिन के बाद पहली बार इस क्लब में पेपर के अनुसार शामिल नहीं होंगे. 34 साल के मेसी ने पिछले साल बार्सिलोना क्लब छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन क्लब उन्हें छोड़ना नहीं चाहता था. मेसी और क्लब के रिश्तों के बीच इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था.

स्पेनिश अखबार मार्का के अनुसार, बार्सिलोना क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्ता ने मेसी को वापस लाने की काफी कोशिश की. हालांकि, मैसी और क्लब के बीच अभी भी कुछ मामले सुलझना बाकी हैं. मेसी के जाने से क्लब को झटका लगेगा, जो पहले से ही वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है.

किसी क्लब के साथ नहीं जुड़े हैं मेसी

मेसी फिलहाल कोपा अमेरिका में अर्जेटीना के नेतृत्व कर रहे हैं और किसी अन्य क्लब के साथ नहीं जुड़े हैं. मेसी के फुटबॉल करियर में यह पहला मौका है जब वह किसी क्लब के साथ जुड़े हुए नहीं हैं.

मेसी 13 साल की उम्र में ही बार्सिलोना के साथ जुड़ गए थे. चार साल की ट्रेनिंग के बाद 17 साल की उम्र में मेसी ने बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू कर दिया था. मेसी ने बार्सिलोना के साथ 17 साल रहते हुए 35 खिताब नाम किए. इतना ही नहीं मेसी ने बार्सिलोना की ओर से खेले गए 778 मैचों में रिकॉर्ड 672 गोल भी किए. 

यूनिस खान का चौंकाने वाला खुलासा, अफरीदी की वजह से छोड़नी पड़ी थी कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget