एक्सप्लोरर

KXIP vs RCB: कोहली की RCB को मात देने के लिए कोच कुंबले के पास है खास प्लान, जानिए क्या है तैयारी

KXIP के हेड कोच अनिल कुंबले का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से टीम ने बहुत कुछ सकारात्मक चीजें हासिल की हैं.

IPL 2020 KXIP vs RCB: आईपीएल 2020 के छठे मुकाबले में आज केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच शाम 07:30 बजे से जंग देखने को मिलेगी. जहां पंजाब इस सीज़न में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. वहीं RCB की नज़रें अपनी विजयी अभियान को जारी रखने पर रहेंगी.

पंजाब को इस सीज़न के उसके पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज उसके लिए विराट चैलेंज बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. हालांकि, टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से टीम ने बहुत कुछ सकारात्मक चीजें हासिल की हैं और अब टीम की कोशिश उन गलतियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की होगी.

गौरतलब है कि दिल्ली के खिलाफ पंजाब को जीते हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था. एक समय पंजाब को जीत के लिए तीन गेंदो में सिर्फ एक रन की ज़रूरत थी, लेकिन उसके बाद भी मैच में सुपर ओवर में चला गया. जहां उसे हार झेलनी पड़ी.

दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुंबले ने कहा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और आरोन फिंच के होने से बैंगलोर का बल्लेबाज़ी क्रम काफी मज़बूत है. इसके साथ ही युवा देवदत्त पड्डिकल भी शानदार बल्लेबाज़ हैं. लेकिन हमारे पास इन सभी के लिए अपनी एक अलग योजना है.

हेड कोच ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हम इससे निकलने में सक्षम हैं, लेकिन यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि उस दिन कौन अच्छा प्रदर्शन करता है. पिछले एक महीने से हमारी तैयारी शानदार रही है. दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद से हम और पॉजिटिव हैं कि हमें आगे क्या करना है.

बता दें कि RCB के पास जहां कोहली, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, देवदत्त पड्डिकल और जोश फिलिप जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. वहीं KXIP की टीम में भी केएल राहुल, निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद शमी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
LIVE: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget