एक्सप्लोरर

INDvsSL: रोहित-धोनी की मदद से मिले विकेट: कुलदीप यादव

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जब रन जा रहे थे उस समय भी वह विकेट लेने के बारे में सोच रहे थे.

इंदौर: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जब रन जा रहे थे उस समय भी वह विकेट लेने के बारे में सोच रहे थे. कुलदीप ने श्रीलंका के तीन विकेट लिए. इस मैच को भारत ने 88 रनों से अपने नाम किया. कुलदीप ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी विकेट लेने में मदद की. मैच के बाद कुलदीप ने कहा, "पहले तीन ओवर में 45 रन दिए, लेकिन मैं तब भी विकेट लेने के बारे में सोच रहा था. मैं जानता था कि अगर मैं एक विकेट ले लेता हूं तो मुझे दूसरा विकेट मिल जाएगा. पहला ओवर जो मैंने डाला था, उसमें हवा में धीमी गेंद डाली थी, लेकिन विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और गेंद बल्ले पर बड़ी आसानी से आ रही थी. इसके बाद मैं फिर बाहर गेंदें डाल रहा था." उन्होंने कहा, "फिर मुझे महसूस हुआ कि मुझे विकेट पर गेंदबाजी करने की जरूरत है. वो (धोनी और रोहित) मेरा समर्थन कर रहे थे और कह रहे थे कि विकेट के लिए जा. यह छोटा मैदान है जिसकी बाउंड्री छोटी हैं. धोनी और रोहित मुझसे बाहर गेंद डालने और ऑफ स्टम्प के बाहर वैरिएशन का इस्तेमाल करने को बोल रहे थे. तीन ओवरों में सात विकेट ने वाकई मैच का रूख बदल दिया." रोहित शर्मा ने बीती रात 115 रनों आतिशी पारी खेल टीम इंडिया को विशाल 260 रनों का स्कोर दिया. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
LIVE: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget