एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने की बाबर आज़म की तारीफ, जानिए क्या कुछ कहा है

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ बाबर आज़म दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं.

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ और लिमिटेड ओवर के कप्तान बाबर आज़म को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया है. ताहिर का मानना है कि बाबर ने पिछले कुछ वक्त में अद्भुत प्रदर्शन किया है और वह पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं. बता दें कि ताहिर ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, आईपीएल में वह इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई देंगे.

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं बाबर आज़म- ताहिर

क्रिकेट पाकिस्तान ने ताहिर के हवाले से लिखा, "बाबर आज़म की कप्तानी वाली मौजूदा पाक टीम काफी युवा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. मेरा मानना है कि बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. पिछले कुछ वक्त में उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा है. वह युवा खिलाड़ियों से घिरे हुए हैं. युवा खिलाड़ी खेल में काफी प्रयास करते हैं. मेरा अनुभव कहता है कि वह भविष्य में अच्छा करेंगे, लेकिन अगर वह कुछ मैच हारते हैं तो उन्हें प्रयास करते रहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए."

इंग्लैंड दौरे पर है पाक टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. इस टूर पर वह अगले महीने तीन-तीन मैचों की टी20 और टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. फिलहाल इस वक्त वो इंग्लैंड में बायो सिक्योर माहौल में अभ्यास कर रही है. टी20 सीरीज़ में बाबर आज़म और टेस्ट सीरीज़ में अज़हर अली टीम का नेतृत्व करेंगे.

अक्सर विराट कोहली से होती है बाबर आज़म की तुलना

गौरतलब है कि बाबर आज़म की तुलना अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से होती है. हालांकि, बाबर को कोहली से उनकी तुलना पसंद नहीं है. बाबर का मानना है कि उनकी तुलना कोहली के बजाय पूर्व पाकिस्तानी दिग्गजों से होनी चाहिए. पिछले कुछ सालों से बाबर आज़म तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की ओर से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज़ रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं. वहीं वनडे में वह तीसरे और टेस्ट में छठे पायदान पर हैं. बाबर डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियन बल्लेबाज़ भी हैं.

यह भी पढ़ें-

ENG vs WI 3rd test: बटलर और पोप ने इंग्लैंड को संभाला, जानें कैसा रहा पहले दिन का हाल

अनिल कुंबले ने शेयर किया पारी में 10 विकेट लेने का किस्सा, बताया श्रीनाथ ने कैसे की थी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget