एक्सप्लोरर

अनिल कुंबले ने शेयर किया पारी में 10 विकेट लेने का किस्सा, बताया श्रीनाथ ने कैसे की थी मदद

अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में खेले गए टेस्ट में एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल किए थे. कुंबले यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं.

भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 में फिरोज शाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने के किस्से को याद किया है. कुंबले इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

कुंबले ने कहा, "मेरे लिए यह ऐसा है कि कल ही हुआ हो. यह मेरे लिए काफी खास है. यह वो सीरीज है जो भारत और पाकिस्तान लंबे समय बाद खेल रही थीं. यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी. पहला चेन्नई में खेला गया था जिसे हम 12 रनों से हार गए थे. कोटला में जाते समय हमें पता था कि हमें जीतना होगा."

कुंबले ने मैच के चौथे दिन की स्थिति को बयां किया जब उन्होंने इतिहास रचा था. उन्होंने कहा, 

" मुझे पता है कि जब विकेट का व्यवहार दोहरा होता है या उसमें असीमित उछाल होती है तो मैं ज्यादा प्रभावी होता हूं. अगर ज्यादा स्पिन भी नहीं होती है तो ज्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि मैं असीमित उछाल का फायदा उठा सकता हूं. "
-

श्रीनाथ ने दिया था साथ

कुंबले ने बताया कि कैसे उनके साथी तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने आश्वस्त किया था कि वह नौ विकेट के साथ मैच खत्म न करें और इसलिए वो विकेट के बाहर गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने कहा, 

" लंच तक पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी. मुझे पता था कि यह एक विकेट की बात है. भोजनकाल के बाद मैंने छोर बदला. फिर मुझे एक विकेट मिला, दूसरा मिला और फिर मिलते चले गए. "
-

पूर्व कप्तान ने कहा, 

" मैं लंच से चायकाल तक गेंदबाजी करता चला गया, लेकिन मैं थक गया था. मुझे पता था कि मेरे पास मेरे प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका है क्योंकि मैं 6 पर 6 था. चायकाल के बाद मुझे सात, आठ, नौ विकेट मिल गए. मैंने अपना ओवर खत्म किया और श्रीनाथ आए. शायद इससे मुश्किल स्थिति में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की होगी. "
-

भारतीय टीम के पूर्व कोच ने कहा, 

" उन्हें सब कुछ भूलना पड़ा और बाहर गेंदबाजी करनी पड़ी, लेकिन मैंने उनसे कुछ नहीं कहा था. मैंने सोचा वकीम अकरम को एक रन दे देते हैं. मैंने सोचा मुझे एक ओवर में लेना होगा क्योंकि एक और ओवर मांगना अच्छा नहीं लगता. मेरी किस्मत में शायद यह लिखा था, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में एक मैच से पीछे रहना, फिर यह सब होना, विशेष था. "
-

कुबंले ने हाल ही में खुलासा किया था कि बतौर टीम इंडिया के कोच उनके कार्यकाल का अंत अच्छा हो सकता है. अनिल कुंबले को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ विवाद के चलते कोच के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

ENG Vs WI 3rd Test: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों में हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget