एक्सप्लोरर

ENG vs WI 3rd test: बटलर और पोप ने इंग्लैंड को संभाला, जानें कैसा रहा पहले दिन का हाल

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में पहले दिन 4 विकेट पर 258 रन बनाए. युवा बल्लेबाज़ ओली पोप 91* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं. युवा बल्लेबाज़ ओली पोप 91 और विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर 56 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. आइये जानें तीसरे टेस्ट के पहले दिन क्या कुछ हुआ.

इंग्लैंड ने की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज़ डोम सिब्ले का विकेट गवा दिया. सिब्ले खाता खोले बिना ही कीमर रोच की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. इसके बाद 47 रन के स्कोर पर कप्तान जो रूट 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं दूसरे टेस्ट में गज़ब का प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 20 रन ही बना सके. हालांकि, ओपनर रोरी बर्न्स ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी 57 रन के निजी स्कोर पर रोशटन चेज़ का शिकार बने. इस तरह इंग्लैंड ने एक वक्त सिर्फ 122 रनों पर ही अपने चार विकेट गवां दिए थे.

पोप और बटलर ने इंग्लैंड को संभाला

मुश्किल में फंसी इंग्लैंड को ओली पोप और जोस बटलर ने संभाला. पोप 142 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. टेस्ट क्रिकेट में पोप का ये चौथा अर्धशतक है. वहीं जोस बटलर पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. यह दोनों बल्लेबाज़ अब तक पांचवें विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर चुके हैं.

रोच और चेज़ को मिली सफलता

वेस्टइंडीज़ के लिए कीमर रोच ने दो और रोशटन चेज़ ने एक विकेट लिया. इन दोनों गेंदबाज़ के अलावा वेस्टइंडीज़ के सभी बॉलर विकेटलेस रहे. वेस्टइंडीज़ की तरफ से इस मैच में भारी भरकम स्पिनर रहकीम कॉर्नवॉल को मौका दिया गया. 140 किलो के इस गेंदबाज़ ने पहले दिन 21 ओवर गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

एकसाथ एक्शन में दिखेंगे एंडरसन और ब्रॉड

इंग्लैंड ने इस टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को एकसाथ खिलाने का फैसला लिया. वहीं, जोफ्रा आर्चर की भी टीम में वापसी हुई. लंबे वक्त के बाद ब्रॉड और एंडरसन की जोड़ी एकसाथ एक्शन में दिखेगी. इन दोनों ही गेंदबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अद्भुत प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें-

ENG Vs WI 3rd Test: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों में हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget