एक्सप्लोरर

KKR vs KXIP: मैच हारने के बाद कप्तान कार्तिक को आया गुस्सा,बीसीसीआई से कर दी खास मांग

कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 18वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा.

कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 18वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में बारिश ने केकेआर का खेल बिगाड़ा और डकवर्थ लुइस नियम के तहत उसे 9 विकेट से हार मिली. मैच खत्म होने के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इस नियम पर सवाल खड़े किए.

कार्तिक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, बीसीसीआई को जयदेवन मेथड (वीजेडी) का इस्तेमाल करना चाहिए. मेरा हमेशा मानना है कि वीजेडी मेथड इंडियन मेथड है. आईपीएल भारत का घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए इसका इस्तेमाल यहां होना चाहिए. हम केवल आईपीएल में ही डकवर्थ लुइस प्रणाली इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम वीजेडी बारे में क्यों नहीं सोचते और इसे क्यों नहीं लागू करते हैं."

कोलकाता ने शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए पंजाब ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए थे तभी मैच में बारिश आ गई.

बारिश खत्म होने के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो मैच 13 ओवरों का कर दिया गया और पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 125 रन का लक्ष्य दिया गया. पंजाब को 28 गेंदों और 29 रन बनाने थे जिसे उसने 11 गेंद पहले एक विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया.

कप्तान ने कहा, "यह काफी रोचक था क्योंकि जिस समय बारिश के कारण खेल रुका, उन्हें जीत के लिए हर ओवर में आठ रन की दरकार थी. लेकिन डकवर्थ लुइस लागू होने के कारण उन्हें छह रन प्रतिओवर का लक्ष्य मिला."

कोलकाता को अपना अगला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 27 अप्रैल को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget