एक्सप्लोरर

BWF World Championships: Kidambi Srikanth ने रचा इतिहास, बने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय

Kidambi Srikanth ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमिफाइनल में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है. वह BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं.

Kidambi Srikanth in BWF World Championships: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में जगह बना ली है. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके लिए उन्हें हमवतन लक्ष्य सेन को एक कड़े मुकाबले में हराना पड़ा. ऐसा करते ही वह BWF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए.

दुनिया के पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने एक घंटे नौ मिनट तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 20 वर्षीय लक्ष्य सेन को 17-21, 21-14, 21-17 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. श्रीकांत अब दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे, जो कि डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच खेला जाना है. 

अपने सेमिफाइनल मुकाबले की शुरुआत में खेल का पीछा कर रहे भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पहले गेम के अंतराल में 11-8 की बढ़त बना ली थी. जिसके बाद श्रीकांत ने अपना अनुभव दिखाया और खेल को 17-17 से बराबर कर लिया. हालांकि इसके बाद लक्ष्य सेन ने अपना आपा नहीं खोया और 12वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को गलतियां करने के लिए मजबूर किया. पहला सेट गंवाने के बाद श्रीकांत ने समझदारी का परिचय देते हुए संयम बरता और दूसरे और तीसरे सेट को 21-14, 21-17 से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

इसे भी पढ़ेंः
Pro Kabaddi League: सातवें सीजन में दिलचस्प रहा था बंगाल वॉरियर्स का सफर, फाइनल में दिग्गज रेडर्स के बिना जीता था टाइटल

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए लक्ष्य सेन ने झाओ जून पेंग को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था. उन्होंने एक घंटे और सात मिनट के मुकाबले में चीनी शटलर को 21-15, 15-21, 22-20 से हराया था. वहीं श्रीकांत ने मार्क कैलजॉव को हराकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. दुनिया के पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने महज 26 मिनट तक चले मुकाबले में डच शटलर को 21-8, 21-7 से शिकस्त दी थी.

इसे भी पढ़ेंः
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में केएल राहुल होंगे टीम इंडिया के उपकप्तान, BCCI ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
भारत ने फाइनल में जापान को हराकर जीता खिताब, आखिरी क्वार्टर में पलटी बाजी
भारत ने फाइनल में जापान को हराकर जीता खिताब, आखिरी क्वार्टर में पलटी बाजी
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget