एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League: सातवें सीजन में दिलचस्प रहा था बंगाल वॉरियर्स का सफर, फाइनल में दिग्गज रेडर्स के बिना जीता था टाइटल

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन 22 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सातवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स ने यह टाइटल जीता था.

Pro Kabaddi League: सातवें सीजन के फाइनल मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को 39-34 से मात देकर पहली बार प्रो कबड्डी का टाइटल जीता था. बंगाल की यह जीत इसलिए बेहद खास थी क्यूंकि टीम ने अपने बड़े खिलाड़ियों के चोट के चलते बाहर होने के बावजूद यह फाइनल जीता था. बंगाल टीम का फाइनल तक पहुंचने का सफर भी दिलचस्प रहा था. यहां पढ़ें पिछले सीजन में कैस बंगाल वॉरियर्स बना था चैंपियन?

बंगाल वॉरियर्स ने सातवें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. टीम ने यूपी योद्धा को 48-17 से बड़ी मात दी थी लेकिन इसके बाद टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई. पहले लेग में टीम 11 में से केवल 6 मैच में जीत हासिल कर पाई थी. दूसरे लेग में वॉरियर्स की दमदार वापसी हुई और टीम ने दूसरे लेग के 11 में से 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली.

बड़े रेडर्स चोटिल हुए तो ईरान के नबीबख्श ने संभाला मैदान
प्लेऑफ में बंगाल को अपने दोनों दिग्गज रेडर्स के बिना उतरना पड़ा. कप्तान मनिंदर सिंह और के प्रपंजन चोट के चलते टीम से बाहर हो गए. यहां से टीम के ईरानियन रेडर मोहम्मद नबीबख्श ने मैदान संभाला और टीम को फाइनल में पहुंचाया. फाइनल मुकाबले में भी उन्हीं के सुपर-10 ने बंगाल को विजेता बनाया.

बंगाल वारियर्स की 52% रेड रही थी सफल
सातवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स ने 24 मैचों में से 16 में जीत और 5 में हार झेली. टीम के 3 मुकाबले ड्रा भी हुए. इस सीजन में टीम के रेडर्स ने 994 रेड पॉइंट अर्जित किए. वॉरियर्स की 52% रेड सफल रही. टीम के डिफेंडरों ने दमदार प्रदर्शन किया. 578 पॉइंट्स टेकल के जरिए आए. टीम के डिफेंडरों के 38% टेकल सफल रहे. 

इन तीन खिलाड़ियों के दम पर जीता था बंगाल वॉरियर्स
मनिंदर सिंह टीम के टॉप परफार्मर रहे. मनिंदर ने सीजन में 205 रेड पॉइंट्स लिए. ईरान के मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श ने भी रेड के जरिए टीम को 122 पॉइंट्स दिलाए. वहीं बलदेव सिंह टीम के टॉप डिफेंडर रहे. उन्होंने 66 टेकल पॉइंट्स हासिल किए.

यह भी पढ़ें..

Pro kabaddi League: प्रो-कबड्डी लीग का रोमांच 22 दिसंबर से होगा शुरू, देखें धाकड़ टीम UP Yoddha का पूरा शेड्यूल

Pro Kabaddi League 2021: ये तीन डिफेंडर्स हासिल कर सकते हैं सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट, यूपी योद्धा का ये स्टार भी शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget