एक्सप्लोरर

India vs Australia 2020: डेविड वार्नर के साथ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

भारत चार टेस्ट मैचों की शुरुआत 17 दिसंबर को एडीलेड में होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से करेगा. लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बाद सलामी जोड़ी की स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिये हैं कि युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की की शानदार फार्म के बावजूद भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में डेविड वार्नर के सलामी जोड़ीदार के रूप् में जो बर्न्स को बरकरार रखा जा सकता है. बर्न्स ने पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 32 की औसत से रन बनाये और उनका शैफील्ड शील्ड सत्र के शुरू में प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिसमें उन्होंने 11.40 की औसत से 57 रन बनाए.

दूसरी तरफ 22 वर्षीय पुकोवस्की ने लगातार दो दोहरे शतक जमाये. उन्होंने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 255 रन बनाए. लैंगर ने कहा, 'विल पुकोवस्की वह सब कुछ कर रहा है जिससे उसका पहले टेस्ट में खेलना संभव है लेकिन हमें इस बारे में विचार करना होगा.' उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हमने टेस्ट क्रिकेट खेली थी तो हमें जो बर्न्स और डेविड वार्नर की जोड़ी पसंद थी. उनके बीच वास्तव में बहुत अच्छा तालमेल है और इस आधार पर मैं कहूंगा कि इसे बनाये रखना होगा.'

हिट रही है बर्न्स और वार्नर की जोड़ी

बर्न्स और वार्नर ने सलामी जोड़ी के रूप में 50.56 की औसत से 1365 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. लैंगर ने कहा, 'आज हम जिस स्थिति में हैं हमें वहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों को भी हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की लंबे समय से सफलता का यह महत्वपूर्ण कारण रहा है.' उन्होंने कहा, 'हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हमने कई खिलाड़ियों को अंदर-बाहर किया और मेरा मानना है कि हमें अपने खिलाड़ियों का पक्ष लेना चाहिए. यह बदल सकता है लेकिन यह बेहद मजबूत धारणा है जिस पर कायम रहा जा सकता है.'

पहला टेस्ट 17 दिसंबर से

भारत चार टेस्ट मैचों की शुरुआत 17 दिसंबर को एडीलेड में होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से करेगा. लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बाद सलामी जोड़ी की स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी.

उन्होंने कहा, 'यह हमेशा अच्छा होता है जबकि आपको पता हो कि टेस्ट मैच में कौन खिलाड़ी खेल रहा होता है. चीजें बदल सकती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए टीम के पहले मैच के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी कि पहले टेस्ट मैच में कौन पारी की शुरुआत करने जा रहा है.' भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू होगा जिसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने शुरू किया माइंडगेम, कहा-विराट कोहली के नहीं रहने से भारत का प्रदर्शन होगा प्रभावित

IND vs AUS 2020: नाथन लियोन बोले, भारत के पास कई सुपरस्टार, विराट कोहली के बिना भी टीम इंडिया मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget