एक्सप्लोरर
Coronavirus: जूनियर गोल्फर अर्जुन ने मदद के लिए ट्रॉफी बेचकर जुटाए 4.30 लाख, पीएम ने की सराहना
Coronavirus: 10वीं क्लास में पढ़ने वाले अर्जुन ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद करके एक अलग मिसाल पेश की है.

Coronavirus: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के खिलाड़ी आगे आकर मदद कर रहे हैं. जूनियर गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के लिए एक नई मिसाल कायम की है. अर्जुन भाटी ने पीएम केयर्स फंड में चार लाख 30 हजार रुपये दान दिए हैं. खास बात है अर्जुन ने यह रकम अपनी अब तक जीती गई सभी 102 ट्रॉफी को बेचकर जुटाई है. अर्जुन की इस पहल की सराहना पीएम मोदी ने भी की है. ग्रेटर वैली स्कूल में पढ़ाई करने वाले अर्जुन ने एबीपी न्यूज से खास बात की है. उन्होंने कहा, ''मैं अभी युवा हूं और ट्रॉफी जीत सकता हूं. लेकिन देश इस वक्त एक बड़ी मुश्किल का सामना कर रहा है और मैं अपने तरीके से इस जंग में योगदान देना चाहता था.'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं 10वीं क्लास में पढ़ता हूं और पैसे नहीं कमा रहा. इसलिए मैंने अपनी सभी ट्रॉफी बेचने का फैसला किया. लॉकडाउन के बाद मैं उन सब लोगों से मिलना भी पसंद करूंगा जिन्होंने मेरी ट्रॉफी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई.'' पीएम मोदी ने इस अर्जुन भाटी की पहल की सराहना की है और इसे एक बड़ी मिसाल बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर देश इस तरह से लड़ाई में सहयोग दे तो हमारी जीत तय है. Coronavirus: जयदेव उनादकट ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ, ट्विटर पर दी जानकारी
और पढ़ें


















