एक्सप्लोरर

जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट फिर हुआ वायरल, 6 साल पहले ही बाइडेन की जीत पर भविष्यवाणी की थी

जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट को भविष्यवाणी के तौर पर देखा जाता है. आर्चर के कई ट्वीट बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी के तौर पर पाए जा चुके हैं.

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पिछले कुछ सालों में अपनी शानदार गेंदबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहद ही खास जगह बना ली है. लेकिन मैदान के बाहर आर्चर के चर्चा में रहने की एक वजह उनके पुराने ट्वीट भी होते हैं. अक्सर आर्चर के ट्वीट को किसी ना किसी भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जाता है. बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद आर्चर का छह साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उस ट्वीट को बाइडन की जीत के साथ जोड़कर देख रहे है.

आर्चर ने छह साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनेंगे. अमेरिका में जो बाइडन ने डॉनाल्ड ट्रंप को हराया है और अब वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए हैं.

आर्चर ने चार अक्टूबर 2014 को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने केवल एक शब्द लिखा था- "जो." अब इसे लोग बाइडन की जीत से जोड़ रहे हैं और आर्चर की भविष्यवाणी के तौर पर देख रहे हैं.

वायरल होते हैं पुराने ट्वीट

पिछले कुछ दिनों में ही आर्चर के कई पुराने ट्वीट वायरल हुए हैं. आर्चर ने 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के प्रदर्शन की सराहना को लेकर ट्वीट किए थे और इस सीजन में भी कुछ मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत पर आर्चर के ट्वीट वायरल होने लगे.

पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर देखने को मिला था. उस दौरान आर्चर का कुछ साल पहले सुपर ओवर को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

बता दें कि आर्चर की टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. लेकिन टूर्नामेंट में आर्चर का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे.

IPL 2020: होल्डर को बोली में नहीं खरीदे जाने से गंभीर निराश, बताया क्यों खास है यह खिलाड़ी

IPL 2020: 13वें सीजन को जीत की तरह देख रहे हैं डेविड वार्नर, बताया क्या रहा सबसे खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget