एक्सप्लोरर

IPL 2020: होल्डर को बोली में नहीं खरीदे जाने से गंभीर निराश, बताया क्यों खास है यह खिलाड़ी

IPL 2020: 13वें सीजन की बोली के दौरान जेसन होल्डर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया था. होल्डर को इस सीजन में मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने का मौका मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार से पहले जेसन होल्डर हैदराबाद की टीम के लिए पिछले कुछ मैचों में गेम चेंजर साबित हुए. होल्डर को हालांकि बोली के दौरान किसी ने नहीं खरीदा था और उन्हें मिशेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने होल्डर को बोली के दौरान नहीं खरीदे जाने पर हैरानी जाहिर की है.

गंभीर ने कहा, "मेरे लिए यह हैरानी वाली बात है कि किसी ने भी नीलामी में होल्डर जैसे खिलाड़ी को नहीं खरीदा. जिम्मी नीशम, क्रिस मौरिस को खरीदा गया, बाकी हरफनमौला खिलाड़ियों को खरीदा गया, लेकिन होल्डर जो दो प्रारूप खेलते हैं, वह उस टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं जो टेस्ट और वनडे में लगाता संघर्ष करती आ रही है."

उन्होंने इस सीजन छह मैच खेले हैं और निचले क्रम में आते हुए 55 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं. इन छह मैचों में से हैदराबाद को सिर्फ एक मैच में हार मिली है. गंभीर ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम टेस्ट और वनडे में संघर्ष कर ही है और होल्डर उस टीम का हिस्सा हैं इसलिए उन्हें पता है कि दबाव कैसे झेला जाता है.

गंभीर ने कहा, "जब आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी स्थिति में होते हैं तो जाहिर तौर पर आप जानते हैं कि दबाव को कैसे झेला जाता है. इसी बात पर हम लगातार बात करते आए हैं कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल के दबाव को संभालना कितना जरूरी है."

बता दें कि होल्डर क्वालिफायर टू में फ्लॉप साबित हुए. होल्डर ने चार ओवर की गेंदबाजी में 50 रन खर्च कर दिए और वह बल्ले से भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए.

IPL 2020: 13वें सीजन को जीत की तरह देख रहे हैं डेविड वार्नर, बताया क्या रहा सबसे खास

DC vs SRH, Qualifier 2: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget