एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के बीच बोले जापान के पीएम शिंजो आबे- ‘इमरजेंसी के हालात नहीं, तय समय पर होंगे ओलंपिक’

डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर देना चाहिए.जापान सरकार के अधिकारियों और आईओसी ने कहा कि तैयारियों सही चल रही हैं और इन्हें स्थगित या रद्द नहीं किया जायेगा.

टोक्यो: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का बड़ा बयान आया है. शिंजो आबे ने कहा है कि ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा और देश में इमरजेंसी जैसे हालात नहीं हैं. दुनिया भर में 1,40,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इससे 5,400 लोगों की मौत हो गयी है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आबे के हवाले से कहा, "हम सबसे पहले संक्रमणों के प्रसार को दूर करने और बिना किसी अड़चन के तय योजना के अनुसार ओलंपिक आयोजित करने की उम्मीद करते हैं." आबे ने कहा, "मैं फुकुशिमा जाना चाहता हूं और वहां पर ओलंपिक मशाल रिले की शुरुआत का गवाह बनना चाहता हूं."

ट्रंप ने खेलों को स्थगित करने का दिया था सुझाव

आबे ने आगे कहा कि इस वायरस के कारण ‘आपात स्थिति’ घोषित करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और उन्होंने कहा कि जापान योजना के अनुसार ही जुलाई में इन खेलों की मेजबानी करेगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर देना चाहिए.

आबे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद ही जवाब देंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति शामिल है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संक्रमण पर काबू पाकर बिना किसी परेशानी के योजना के अनुसार ओलंपिक का आयोजन करना चाहते हैं.’’

जापान में 700 से ज्यादा लोग संक्रमित

आयोजकों, जापान सरकार के अधिकारियों और आईओसी ने कहा कि तैयारियों सही चल रही हैं और इन्हें स्थगित या रद्द नहीं किया जायेगा. ट्रंप के सुझाव के बाद शुक्रवार को आबे ने उनसे फोन पर बात की लेकिन इसमें उन्होंने इनके स्थगित करने पर कोई चर्चा नहीं की. जापान में 700 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

देश में 93 हुए कोरोना वायरस के मामले, कल से पहली बार बंद होगा करतारपुर कॉरिडोर

Coronavirus: ईरान में फंसे 234 भारतीय दिल्ली लौटे, 14 दिन के लिए निगरानी में रखे जाएंगे

Coronavirus: स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी भी कोरोना वायरस की शिकार, देश में 196 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: निशाद कुमार ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 6
LIVE: निशाद कुमार ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 6
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget