एक्सप्लोरर

Coronavirus: ईरान में फंसे 234 भारतीय दिल्ली लौटे, 14 दिन तक जैसलमेर में निगरानी में रहेंगे

भारत ने अबतक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर, ईरान और चीन सहित विभिन्न देशों से करीब 1,265 लोगों को निकाला है.ईरान में कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 611 हो गई है. देश में 12,729 लोग इससे संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से ईरान में फंसे 234 भारतीय आज राजधानी दिल्ली लौट आए हैं. सुबह करीब साढ़े चार बजे एयर इंडिया का विमान सभी लोगों को लेकर दिल्ली आया. इस जत्थे में 131 छात्र और 103 तीर्थ यात्री शामिल हैं. सभी को आज से 14 दिनों तक राजस्थान के जैसलमेर में निगरानी में रखा जाएगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सहयोग के लिए ईरान सरकार को शुक्रिया कहा है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि ईरान से लौटे 234 लोगों में 131 छात्र और 103 तीर्थ यात्री शामिल हैं. जयशंकर ने इसके लिए ईरान सरकार और भारतीय दूतावास को धन्यवाद कहा.

सभी उपकरणों से लैस है जैसलमेर का ये केंद्र

जैसलमेर का ये केंद्र कुशल चिकित्सकों की देखरेख में अलग रखने की आवश्यक अवधि के लिए सभी उपकरणों से लैस है. सैनिक विदेशों से लौट रहे देशवासियों की देखभाल और उनका सहयोग कर रहे हैं. सेना का स्वास्थ्य केंद्र नागरिक प्रशासन, हवाईअड्डा अधिकारियों और वायु सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ईरान से निकाले गए नागरिकों की उचित देखभाल की जाए. ईरान से निकाले गए भारतीयों का यह तीसरा जत्था है. 44 भारतीय श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शुक्रवार को ईरान से यहां पहुंचा था. ईरान से 58 भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को लौटा था.

बता दें कि भारत ने अबतक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर, ईरान और चीन सहित विभिन्न देशों से करीब 1,265 लोगों को निकाला है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है इस बीच जापान से लाए गए 124 और चीन से लाए गए 112 लोगों की जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उन्हें घर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है.

ईरान में कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत

ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 611 हो गई है. देश में 12,729 लोग इससे संक्रमित हैं. पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं. इससे पहले सऊदी अरब ने कहा कि वह कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दो सप्ताह के लिये पाबंदी लगाएगा.

खाड़ी देश भी दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की चपेट में हैं. दुनियाभर में 130,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. सऊदी अरब के निकटवर्ती देश ईरान में सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं. ईरान में 11,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी भी कोरोना वायरस की शिकार, देश में 196 की मौत

Coronavirus: कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए गए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, अमेरिका में अबतक 57 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget