एक्सप्लोरर

देश में बढ़कर 107 हुए कोरोना वायरस के मामले, कल से पहली बार बंद होगा करतारपुर कॉरिडोर

जिन लोगों को वायरस का संक्रमण हुआ था, उनमें से 10 ठीक भी हो चुके हैं. इनमें से पांच उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान, एक दिल्ली और तीन केरल से हैं.आज शाम पांच बजे पीएम मोदी वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों के नेताओं के साथ साझा रणनीति बनाएंगे.

नई दिल्ली: देश जानलेवा कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. देश में कोरोना के मामले अब बढ़कर 107 हो गए हैं. हालांकि इनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा 31 मामले महाराष्ट्र से आए हैं. इसके अलावा केरल से 22, उत्तर प्रदेश से 12 और राजधानी दिल्ली से सात मामले सामने आए हैं.  भारत सरकार ने कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित की है.

बड़ी बात यह है कि कल से श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर बंद हो जाएगा. बीएसएफ ने कहा है कि कोरोना की वजह से रजिस्टरेशन और अन्य सर्विसेज़ सस्पेंड की जा रही हैं. ऐसा पहली बार होगा जब करतारपुर कॉरिडोर बंद होगा. कोरोना से अब तक देश में दो लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस राष्ट्रीय आपदा घोषित

गौरतलब है कि दुनिया में कोहराम मचाने वाला जानलेवा कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है. तमाम उपायों, रोक और बंदी के बाद भी हर रोज भारत में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसलिए सरकार ने कल इस महामारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का एलान कर दिया.

वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों से बात करेंगे पीएम मोदी

हालांकि राहत की बात ये भी है कि जिन लोगों को वायरस का संक्रमण हुआ था, उनमें से 10 ठीक भी हो चुके हैं. इनमें से पांच उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान, एक दिल्ली और तीन केरल से हैं. देश में कोरोना मरीजों से संपर्क में आये 4 हजार से ज्यादा लोगों पर नजर रखी जा रही है. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी कदम उठा रही है है. इसी के तहत आज शाम पांच बजे पीएम मोदी वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों के नेताओं के साथ साझा रणनीति बनाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: ईरान में फंसे 234 भारतीय दिल्ली लौटे, 14 दिन के लिए निगरानी में रखे जाएंगे

Coronavirus: स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी भी कोरोना वायरस की शिकार, देश में 196 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget