एक्सप्लोरर

ENG vs WI: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन और मार्क वुड, इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट आज दोपहर साढे तीन बजे से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस टेस्ट में जेम्स एंडरसन और मार्क वुड नहीं खेलेंगे.

द ओवल: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट आज दोपहर साढे तीन बजे से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस टेस्ट में जेम्स एंडरसन और मार्क वुड नहीं खेलेंगे. इन दोनों ही तेज़ गेंदबाज़ों को दूसरे टेस्ट में आराम देने का फैसला किया गया है. एंडरसन और वुड की जगह युवा तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन और ऑलराउंडर सैम कर्रन को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, नियमित टेस्ट कप्तान जो रूट की भी दूसरे टेस्ट में वापसी हुई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की.

ECB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'दूसरे टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स ने टीम में तीन बदलाव किए हैं. लंकाशायर के सीमर जेम्स एंडरसन और डरहम के सीमर मार्क वुड को मैनटेस्टर टेस्ट में आराम दिया गया है. इन दोनों की जगह सैम कर्रन और ससेक्स के सीमर ओली रॉबिन्सन को मौका दिया गया है. जो रूट भी दूसरे टेस्ट में वापसी कर रहे हैं.'

जो डेनली की जगह खेलेंगे जो रूट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो डेनली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह कप्तान जो रूट वापसी करेंगे. डेनली ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 18 और 29 रन बनाए थे. इसके साथ ही दूसरे टेस्ट में अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड का खेलना भी तय माना जा रहा है. इंग्लैंड हर हाल में दूसरा टेस्ट जीत कर सीरीज़ में बने रहना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज के नज़रे मैनचेस्टर में ही सीरीज़ अपने नाम करने पर रहेंगी.

दूसरे टेस्ट में ये हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोरी बर्न्स, डोम सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कर्रन, डोम बेस, जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड.

यह भी पढ़ें- 

Eng vs WI 2nd Test, क्या कहती है पिच रिपोर्ट? मैच पर है बारिश का साया

दुती चंद ने दी सफाई, कहा- अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए नहीं बेच रही अपनी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget