एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने साल 2014 एडिलेड टेस्ट को किया याद, कहा- कुछ भी मुमकिन है

ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 517 रनों पर घोषित कर दी थी. उसके लिए डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ ने शतक बनाए थे.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को 2014 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच को याद किया है जो उनके मुताबिक भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा एक मील का पत्थर रहेगा. 9-13 दिसंबर को खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने माइकल क्लार्क की कप्तानी वाली टीम को कड़ी चुनौती दी थी. भारत हालांकि कोहली द्वारा दोनों पारियों में लगाए गए शतकों के बाद भी मैच नहीं जीत पाया था.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "हम आज जो टीम हैं उस सफर का यह टेस्ट काफी अहम हिस्सा रहा है. एडिलेड में 2014 में खेले गए टेस्ट मैच में दोनों टीमों की तरफ से काफी भावनाएं जुड़ी थीं और जिन लोगों ने देखा था उनके लिए भी यह शानदार था."

उन्होंने कहा, "हालांकि हम जीत नहीं पाए थे लेकिन इसने हमें सिखाया था कि अगर हम अपना सब कुछ लगा देंगे तो कुछ भी संभव है क्योंकि हम कुछ ऐसा करने के लिए समर्पित हैं जिसकी शुरुआत काफी मुश्किल है, लेकिन हमने इस मैच को लगभग जीत ही लिया था. हम सभी इसे लेकर समर्पित थे."

उन्होंने लिखा, "टेस्ट टीम के तौर पर यह हमारे सफर का मील का पत्थर रहेगा."

ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 517 रनों पर घोषित कर दी थी. उसके लिए डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ ने शतक बनाए थे. भारत ने अपनी पहली पारी में मजबूती से जवाब दिया था और कोहली के 115 रनों की मदद से 444 रन बनाए थे.

दूसरी पारी में मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 290 रन बना पारी घोषित कर दी थी और भारत को 364 रनों का लक्ष्य दिया था. कोहली ने दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे और उनके अलावा मुरली विजय ने 99 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इन दोनों के प्रयास भारत को जीत नहीं दिला पाए थे क्योंकि टीम 315 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 अगस्त का शेड्यूल
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 अगस्त का शेड्यूल
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget