एक्सप्लोरर

IPL 2022: जहीर खान ने जताया भरोसा, एक जीत के बाद लय में लौट आएगी मुंबई इंडियंस

जहीर खान ने भरोसा जताया है कि मुंबई इंडियंस एक जीत के बाद लय में लौट आएगी. मुंबई ने आईपीएल 2022 में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस इस सत्र में जूझ रही है और लगातार चार शिकस्त के बाद टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान को लगता है कि यह बस पहली जीत दर्ज करने की बात है जिसके बाद टीम का अभियान पटरी पर वापस आ जायेगा. जहीर हालांकि इस बात से वाकिफ हैं कि लगातार हार से खिलाड़ियों में खुद को लेकर संदेह हो सकता है.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कहा, ‘‘अभी 11 लीग मैच और होने हैं. हमें वापसी करनी होगी. आपने इस टूर्नामेंट में देखा है कि टीमें लगातार हार या जीत रही हैं. यह सिर्फ पहली जीत दर्ज करने की बात है. ’’

उन्होंने शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से मिली सात विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कभी कभार आप दबाव भरी परिस्थितियों पर खुद पर संशय करना शुरू कर देते हो. इसलिये हमें इसे भी ध्यान रखना होगा और ग्रुप को प्रेरित बनाये रखना होगा. ’’

उन्होंने साथ ही कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, उन्हें टीम को जीत दिलाने की जरूरत है क्योंकि यह जीत बहुत ही महत्वपूर्ण होगी. जहीर ने कहा, ‘‘हमें लगातार जीत दर्ज करने करने पर ध्यान लगाना होगा, लेकिन हर दिन आपका दिन नहीं हो सकता.’’

यह पूछने पर कि टीम इस सत्र में क्यों जूझ रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको मैच के उन क्षण में सतर्क रहना होता है जिसमें मैच का रूख बदल रहा होता है. हम बतौर टीम ऐसा नहीं कर पाये हैं. इसलिये हमें इस पर ध्यान देना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो चीजें कारगर हो रही है, उन सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना होगा और इनसे ही आगे बढ़ना होगा. यह लंबा सत्र है इसलिये हमें बेहतर से बेहतर होना होगा.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022: अनुज रावत की बैटिंग से इम्प्रेस हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, जानें कैसे हो गए थे सरप्राइज

IPL 2022: प्रैक्टिस सेशन में बोल्ड होने पर नाराज हुए विराट, बैट पर ऐसे निकाला गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget