एक्सप्लोरर

IPL 2022: अनुज रावत की बैटिंग से इम्प्रेस हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, जानें कैसे हो गए थे सरप्राइज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने युवा बैट्समैन अनुज रावत की तारीफ की है. वे अनुज की बैटिंग देखकर सरप्राइज हो गए थे.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाज अनुज रावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अगर वे इसी तरह खूबसूरती के साथ खेलते रहेंगे तो वे भविष्य में बहुत आगे तक जाएंगे. हर्षल पटेल के बाद, वानिंदु हसरंगा और आकाश दीप ने सुनिश्चित किया कि मुंबई छह विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी. रावत ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 36 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई टीम के खिलाफ आरसीबी ने शनिवार को यहां एमसीए स्टेडियम में सात विकेट की आसान जीत दर्ज की.

डु प्लेसिस ने कहा, "मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बल्लेबाज अनुज रावत के बारे में बात की. उनके पास दिखाने के लिए काफी अच्छा खेल है, वे अपने शानदार फार्म में हैं और उनकी बल्लेबाजी देखकर शनिवार को सभी आश्चर्यचकित रहे गए, जब उन्होंने छह छक्के और दो चौके की मदद से 66 रन की पारी खेली."

उन्होंने आगे बताते हुए कहा, "जिस तरह से वह इस समय खेल रहे हैं वह काबिले तारिफ है. उनके पास खेलने की अच्छी क्षमता है और हम खेल में सुधार करने के लिए बहुत सारी बातें करते हैं."

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय रावत ने कहा कि टीम की जीत में योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है. हमे कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर और दूसरे विकेट के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ साझेदारी निभाकर काफी अच्छा लगा. इन बल्लेबाजों के साथ खेलना मेरा एक सपना है.

लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी 'टीम केकेआर और गुजरात टाइटंस' के नीचे तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि एमआई तालिका में सबसे नीचे है, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है, जहां दोनों टीमों ने अब तक सभी मैच हारे हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: पिछले चार मुकाबलों में खतरनाक गेंदबाजी कर चुके हैं हर्षल पटेल, बहन की डेथ की वजह से बायो-बबल से हुए बाहर

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले अनुज रावत कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget