एक्सप्लोरर

Wankhede Stadium Pitch Report: मुंबई बनाम चेन्नई मुकाबला आज, जानिए पिच का मिजाज और यहां का IPL रिकॉर्ड

MI vs CSK Pitch Report: IPL 2025 का 38वां मैच आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बतौर कप्तान एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या आमने सामने होंगे.

Wankhede Stadium Pitch Report: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज डबल हेडर का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ये आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी है, जिसमें बतौर कप्तान गुरु-चेले  (एमएस धोनी-हार्दिक पांड्या) आमने सामने होंगे. चलिए जानते हैं इस मैच के लिए वानखेड़े की पिच कैसी रहने वाली है, यहां का IPL रिकॉर्ड कैसा रहा है.

इस सीजन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने एक दूसरे के खिलाफ खेलकर ही अपने अभियान की शुरुआत की थी. उस मैच में चेन्नई ने बाजी मारी थी, हालांकि इसके बाद टीम लगातार 5 मैच हारी भी थी. एमएस धोनी ने कप्तानी वापस संभाल ली है, और टीम ने पिछले मैच में जीत दर्ज की है. अभी 7 में से 2 जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. 

मुंबई इंडियंस की स्थिति ठीक नहीं है लेकिन सीएसके से बेहतर है, उसने 7 में से 3 मैच जीते हैं और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है.

वानखेड़े स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

पहले संस्करण से वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है. यहां पर अभी तक कुल 119 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से 55 बार वो टीम जीती है, जिसने पहले बल्लेबाजी की. दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम 64 बार जीती है. टॉस जीतने वाली टीम 62 और हारने वाली टीम 57 बार जीती है. 

वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 235 का है, जो आरसीबी ने 2015 में बनाया था. यहां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 133 रन का है, जो डिविलियर्स ने इसी मैच में बनाया था. यहां सबसे बड़ा रन चेज 214 रन का है, जो मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ हासिल किया था. सबसे अच्छे स्पेल की बात करें तो वो हरभजन सिंह (5/18) और वानिन्दु हसरंगा (5/18) के नाम हैं.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में पिच का मिजाज गेंदबाजों के पक्ष में रहेगा, बेशक इस स्टेडियम का इतिहास बड़े स्कोर के लिए रहा है लेकिन आज स्थिति इसके उलट देखने को मिल सकती है. यहां तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स का बोलबाला रहेगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 का स्कोर अच्छा माना जा सकता है. हालांकि पॉवरप्ले महत्वपूर्ण होगा, यहां टीम को अधिक रन बनाने पर जोर देना होगा. ओस महत्वपूर्ण रोल निभाएगी, इसलिए टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना पहली पारी की तुलना में आसान होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget