एक्सप्लोरर

IPL 2023: सहवाग ने श्रीसंत से 'थप्पड़ कांड' पर पूछा सवाल, साथ बैठे हरभजन सिंह ने दिया दिलचस्प जवाब

Sreesanth IPL: वीरेन्द्र सहवाग ने जब श्रीसंत से उस वाकये के बार में पूछा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. साथ ही श्रीसंत ने कहा कि मैच हमेशा मैच शुरू होने से पहले भज्जी पा को हग करता था.

Sreesanth On Slapgate Incident: आईपीएल इतिहास में कई ऐसी बातें हुई हैं, जो फैंस को सालों साल तक याद रहेंगी. इसी में एक है हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारना... दरअसल, आईपीएल 2008 में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था. उस वक्त हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जबकि श्रीसंत पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेल रहे थे. इस पर हरभजन सिंह के अलावा श्रीसंत कई बार बयान दे चुके हैं, लेकिन अब एक बार फिर श्रीसंत ने थप्पड़ कांड पर बयान दिया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हरभजन सिंह पर बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

'मैं मैच से पहले भज्जी पा को हग करता था'

स्टार स्पोर्ट्स पर वीरेन्द्र सहवाग ने जब श्रीसंत से उस वाकये के बार में पूछा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. श्रीसंत ने कहा कि मैं हर मैच से पहले हरभजन सिंह को हग करता था. जिसके बाद सहवाग ने पूछा कि क्या यह सिलसिला थप्पड़ कांड के बाद शुरू हुआ? इस सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा कि मैं एक किस्सा साझा करना चाहता हूं... दरअसल, मैं टेस्ट मैचों के साथ- साथ किसी भी फॉर्मेट के मैच से पहले भज्जी पा (हरभजन सिंह) को हग करता था. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह मेरा प्रदर्शन पहले से बेहतर होता चला गया.

'हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन...'

इसके बाद वीरेन्द्र सहवाग ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे लगता है ये सिलसिला मोहाली में थप्पड़ कांड के बाद शायद शुरू हुआ? तो हरभजन सिंह ने कहा कि प्लीज भूल जाओ यार... हालांकि, इस सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा कि ये सिलसिला मोहाली मैच के बाद नहीं बल्कि साल 2006 से ही शुरू था. जबकि थप्पड़ कांड आईपीएल 2008 के दौरान हुआ. वहीं, इस दौरान श्रीसंत ने हरभजन सिंह से हाथ मिलाते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लेकिन सच्चाई ये है कि हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं. वह महज एक गलतफहमी थी. इसके अलावा मीडिया ने मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया.

ये भी पढ़ें -

IPL 2023: दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर नमाज पढ़ने पहुंचे राशिद खान, सहरी में शामिल हुए कप्तान हार्दिक पांड्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget