एक्सप्लोरर

Video: चोटिल होने से बाल-बाल बचे विराट कोहली, रन लेने दौरान इस गेंदबाज से हुई जोरदार भिड़ंत फिर ऐसा था रिएक्शन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैंगलोर और गुजरात के बीच IPL 2022 का 67वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से मात दी. मुकाबले के दौरान विराट कोहली चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.

RCB vs GT: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बैंगलोर की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली. चेज मास्टर किंग कोहली ने 54 गेंदों में 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान कोहली के बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले.

बाल-बाल बचे विराट
कोहली के इस शानदार पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. दरअसल पारी का 9वां ओवर करने आए साई किशोर की दूसरी गेंद को खेलते ही फाफ ने 2 रन की मांग की. विराट कोहली अपना सिर झुकाकर रनिंग कर रहे थे. इसी दौरान वह नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद गुजरात के स्पिनर साई किशोर से टकरा गए और मैदान पर गिर पड़े. गनीमत रही कि इस दौरान वह चोटिल नहीं हुए.

 

शानदार लय में नजर आए कोहली
गुरुवार को हुए मुकाबले से पहले विराट कोहली आईपीएल 2022 में फीके नजर आए थे. उन्होंने गुजरात के खिलाफ ही एक अर्धशतक जड़ा था. इसके अलावा उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी. लेकिन कल फिर से उन्होंने GT के खिलाफ ही मैच जिताऊ पारी खेली. कोहली मौजूदा सीजन में अब तक 14 मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 23.76 की औसत और 117.93 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं. वह इस सीजन में अभी तक 30 चौके एवं 7 छक्के जड़ चुके हैं.

मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. कप्तान पांड्या ने 47 गेंदों पर नाबाद 62 रन जड़े तो वहीं मिलर ने 34 और साहा ने 31 रन की पारी खेली. RCB की ओर से हेजलवुड ने 2, मैक्सवेल और वानिंदु हसारंगा को 1-1 विकेट अपने नाम किया. 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही. कोहली की शानदार 73 रन की पारी की बदौलत टीम ने 18.4 में 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. कोहली के अलावा फाफ ने 44 और मैक्सवेल ने 40 रन बनाए. GT की ओर से राशिद खान ने दो विकेट झटके.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: मैथ्यू वेड के मामले में हार्दिक पांड्या ने दी प्रतिक्रिया, डीआरएस को लेकर कही यह बात

IPL 2022: मैथ्यू वेड को ड्रेसिंग रूम में हेलमेट और बल्ला फेंकना पड़ा भारी, आईपीएल ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget