एक्सप्लोरर

IPL 2022: आईपीएल में नहीं खेलने की वजह से निराश हैं सैम करन, बताया क्या था जीवन का सही फैसला

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ने आईपीएल 2022 में नहीं खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. वे चोट की वजह से इस बार ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे.

पीठ की चोट से उबर रहे इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में नहीं खेल पाने से निराश हैं लेकिन उन्हें लगता है कि नीलामी से हटने का उनका फैसला सही था. करन ने कहा कि इसमें वापसी शायद उनके लिये जल्दबाजी होती क्योंकि वह अपने करियर की सबसे गंभीर चोट से उबर रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेल चुके करन ने  कहा, ‘‘मैं निराश हूं कि मैं नहीं खेल रहा हूं. घर से बैठकर इसे (आईपीएल) को देखना निराशाजनक है.  मैं नीलामी में शामिल होना चाहता था, लेकिन अंत में मैंने ऐसा नहीं किया, जो शायद सर्वश्रेष्ठ फैसला था. मुड़कर देखूं तो आईपीएल शायद थोड़ा जल्दबाजी होता.’’

बायें हाथ के मध्यम गति के 23 साल के गेंदबाज को पिछले साल अक्टूबर में आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ हो गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से किसी चरण में आईपीएल में वापस जाना चाहता हूं क्योंकि आप अपने टी20 खेल के बारे में वहां काफी कुछ सीखते हो. यह ऐसा टूर्नामेंट है जहां आप सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात करते और सीखते हो. आप सुबह के नाश्ते पर जाओ तो आप सुपरस्टार के साथ बैठे होते हो और खेल के बारे में बातचीत कर रहे होते हो.’’

वह अगले हफ्ते एजबेस्टन में वारविकशर के खिलाफ सरे के काउंटी चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं जबकि उनका ध्यान जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिये टीम में अपना स्थान हासिल करने पर लगा होगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजदू धोनी की सालाना कमाई 30 फीसदी बढ़ी, जानें कितनी है कुल इनकम

LSG vs CSK: मैथ्यू हेडन ने की चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ, बताया क्यों टीम जीत सकती है IPL 2022 का खिताब

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget