एक्सप्लोरर

IPL 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी की सालाना कमाई 30 फीसदी बढ़ी, जानें कितनी है कुल इनकम

महेंद्र सिंह धोनी की इनकम में बीते एक साल में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भले अलविदा कह दिया हो, लेकिन इससे उनकी सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है. बीते एक साल में उनकी आमदनी में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है. उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि पिछले साल यानी वर्ष 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ के आसपास थी. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 2021-22 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है. आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं.

वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी. इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था.

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं. हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है. स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी उन्होंने निवेश किया है. रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फार्मिंग करवाते हैं.

यह भी पढ़ें : KKR के हाथों से यहां फिसला मैच, एक छोर पर इकट्ठे हो गए थे हर्षल और कार्तिक, रन आउट नहीं कर पाए उमेश यादव

IPL 2022: हार के बावजूद टीम की फाइटिंग स्किल से खुश हुए KKR के कप्तान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget