एक्सप्लोरर

IPL 2022: कई कप्तान बदले फिर भी नहीं बदली पंजाब की किस्मत, 15 साल में सिर्फ दो बार प्लेऑफ में बना सकी जगह

IPL 2022 शुरू होने से पहले PBKS ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था. वह मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपये लेकर पहुंची थी. PBKS ने मयंक अग्रवाल को 12 और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटने किया था.

Punjab Kings: आईपीएल 2022 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं. अब स्पष्ट हो गया है कि कौन सी चार टीमें लीग मैचों में भिड़ेंगी. गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में जगह बनाई है, वहीं 6 अन्य टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस सीजन की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल को कप्तानी सौंपने वाली पंजाब की किस्मत नहीं बदली और टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई. पंजाब पिछले 8 साल में एक भी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची है. आईपीएल इतिहास में पंजाब सिर्फ 2 बार (2008 - सेमी फाइनल) (2014-  रनर अप) टॉप 4 में पहुंची है.

2 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था. वह मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपये लेकर पहुंची थी. पंजाब ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटने किया था. ऐसे में उनके पर्स में 74 करोड़ रुपये थे. पंजाब ने इस बार पूरी नई टीम बनाने का प्रयास किया था. केएल राहुल की जगह मयंक को टीम की कमान सौंपी, लेकिन फिर भी टीम की किस्मत नहीं बदली. पंजाब आईपीएल में लगातार चौथी बार छठे स्थान पर रही. 

आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
2008 - सेमी फाइनल
2009- 5वें स्थान पर
2010- 8वें स्थान पर
2011- 5वें स्थान पर
2012- 6वें स्थान पर
2013- 6वें स्थान पर
2014-  रनर अप
2015- 8वें स्थान पर
2016- 8वें स्थान पर
2017- 5वें स्थान पर
2018- 7वें स्थान पर
2019- 6वें स्थान पर
2020- 6वें स्थान पर
2021- 6वें स्थान पर
2022- 6वें स्थान पर

आईपीएल में अब तक पंजाब का सफर
Punjab Kings performance: पंजाब की टीम अब तक आईपीएल में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. इस टीम के लिए सबसे अच्छा साल 2014 का रहा था, जब यह टीम फाइनल में पहुंची थी. हालांकि, फाइनल मैच में इसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा 2008 में यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी. बाकी आईपीएल सीजन में पंजाब कभी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है. इस सीजन पंजाब ने कप्तान से लेकर टीम तक बदल दी थी पर फिर भी प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा और टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022 Qualifier 1: गुजरात के खिलाफ आज 1 विकेट लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे युजवेंद्र चहल

IPL: प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम सबसे ज्यादा बार बनी है चैंपियन, देखें कुछ रोचक आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget