एक्सप्लोरर

MS Dhoni Injury: गायकवाड़ के बाद धोनी भी हुए चोटिल! चेन्नई के लिए अगले मैच में नहीं खेलेंगे माही?

IPL 2025 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 26 रनों की नाबाद पारी खेली.

IPL 2025 MS Dhoni Injury: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को झटका देने वाली खबर है. महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं. धोनी ने चेन्नई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. धोनी इस मैच के दौरान पैर में दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे. वे मैच के बाद भी तकलीफ में दिखे. इसके एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि धोनी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

धोनी चेन्नई के लिए नंबर सात पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने इस दौरान 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रन बनाए. धोनी की इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. धोनी सीएसकी की पारी के आखिरी ओवरों के दौरान पैर में हल्की दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे. वे मैच के बाद भी आराम से नहीं चल पा रहे थे. धोनी को इससे पहले भी पैर में चोट लगी थी. वे इसके बाद काफी वक्त तक नहीं खेल पाए थे.  

क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी -

चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा. धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है. अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो वे आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं.

चोट की वजह से गायकवाड़ हो चुके हैं बाहर -

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सीएसके ने आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है. सीएसके ने इस सीजन में लगातार पांच मैच गंवाए हैं. लेकिन उसने लखनऊ के खिलाफ अच्छा परफॉर्म किया और कमबैक किया.

यह भी पढ़ें : KL Rahul की अपार संपत्ति, ससुर जी के साथ मिलकर 7 एकड़ जमीन खरीद डाली; जानें कितने करोड़ देने पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget