एक्सप्लोरर

MI vs LSG: 100वें मैच में शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली. यह राहुल का 100वां आईपीएल मैच था.

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से शिकस्त दी. मुंबई की इस सीज़न में यह लगातार छठी हार है. वहीं लखनऊ की यह चौथी जीत है. इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली. यह राहुल का 100वां आईपीएल मैच था.

मुंबई के खिलाफ शनिवार को मैच विजेता शतक लगाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इस पारी को ‘खास’करार देते हुए कहा कि वह चाहते है आईपीएल के पहले साल में शानदार शुरूआत के बाद उनकी टीम विनम्र बनीं रहे. 

राहुल ने 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाये जिससे लखनऊ ने  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मुंबई की यह लगातार छठी हार थी. राहुल ने मैच के बाद कहा, यह एक विशेष दिन (आईपीएल मैच) और एक विशेष शतक है. मैं पिछले कुछ मैचों से रन नहीं बना पा रहा था, लेकिन पिच अच्छी थी और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया.

अब तक छह में से चार मैच जीतने के बाद राहुल ने अपनी टीम को किसी भी तरह कोताही नहीं बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा, हमने अच्छा खेल दिखाया है, हमें विनम्र रहने और सीखते रहने की जरूरत है. टीम शानदार है और मुझे उनके साथ समय बिताने में मजा आता है.

इस तरह लखनऊ को मिली जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी. मुंबई की इस हार की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा ने ली. उन्होंने कहा, कहा, "एक विशेष स्थिति को इंगित करना कठिन है. जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो बड़ी साझेदारियों की जरूरत होती है. कुछ ऐसा जो हम आज करने में विफल रहे. इसका कोई विशेष कारण नहीं है. हम हमेशा बुमराह को बैक एंड के लिए रखने की कोशिश करते हैं और यह काम नहीं कर रहा था. उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाकी खिलाड़ियों को बस थोड़ा बेहतर करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा, हम जो भी गेम खेलते हैं वह एक अवसर होता है. हम कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि हमारी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन कौन सी है जो विशेष परिस्थितियों और विशेष टीम के लिए सबसे उपयुक्त है. हमने अभी 6 गेम गंवाए हैं. हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारा सही संयोजन क्या है. लेकिन यह सब विपक्षी टीम पर निर्भर करता है कि हम कैसा खेलते हैं. जब आप गेम हारते हैं तो यह बताना बहुत आसान होता है कि बदलाव किए जा रहे हैं लेकिन हम कोशिश करते हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ इलेवन के साथ जाएं."

यह भी पढ़ेंः

 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से हराया

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget