एक्सप्लोरर

RR vs SRH: क्या आउट नहीं थे विलियमसन? इस दिलचस्प कैच पर उठ रहे सवाल

SRH vs RR मैच में केन विलियमसन का कैच देवदत्त पडिक्कल ने लिया था. रीप्ले में एक एंगल से नजर आया कि पडिक्कल के हाथ में आने से पहले गेंद जमीन छू चुकी थी.

IPL 2022 में मंगलवार को हुए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में एक कैच को लेकर अब तक बहस गर्म है. यह बहस थर्ड अंपायर द्वारा केन विलियमसन को कैच आउट देने को लेकर है. यह वाकिया मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान पारी के दूसरे ओवर का है.

दरअसल, मैच की दूसरी पारी में जब हैदराबाद की टीम राजस्थान के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की एक बॉल विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर और पहली स्लिप में खड़े फील्डर के बीच से निकल रही थी. राजस्थान के विकेटकीपर संजू सैमसन ने इसे पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद उनके दस्ताने से लगकर स्लीप में जाने लगी. इस गेंद को देवदत्त पडिक्कल ने लपका और आउट की अपील कर दी.

ग्राउंड अंपायर को जब इस कैच पर शक हुआ तो उन्होंने आउट का साफ्ट सिग्नल देते हुए फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया. थर्ड अंपायर ने इस कैच को हर एंगल से देखने के बाद विलियमसन को आउट करार दिया. इस दौरान जब स्क्रीन पर इस कैच का रीप्ले दिखाया जा रहा था तो एक एंगल से देखने पर लग रहा था कि गेंद पडिक्कल के हाथों में आने से पहले जमीन को छू चुकी थी. इसी के बाद इस कैच को लेकर बहस शुरू हो गई.

कमेंटेटर से लेकर क्रिकेट के जानकार और सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी इस कैच को लेकर अपनी-अपनी राय रखने लगे. सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स ने इस कैच आउट को गलत करार दिया और अंपायर को खरी खोटी भी सुनाई.

सनराइजर्स को करना पड़ा हार का सामना
इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में बेहद सावधानी के साथ बल्लेबाजी की. टीम की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में खूब सारे अतिरिक्त रनों की बदौलत 58 रन बटोरे. जोस बटलर (35) और यशस्वी जायसवाल (20) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. बाद में संजू सैमसन (55), पड्डीकल (41) और हेटमायर (32) की पारियों की बदौलत राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 210 रन टांग दिए. जवाब में सनराइजर्स की टीम ने एक समय महज 37 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. यह टीम जैसे-तैसे 149 रन बना पाई. राजस्थान ने यह मैच 61 रन से जीता.

यह  भी पढ़ें..

IPL 2022: केएल राहुल की गलतियों ने गुजरात टाइटंस को जितवाया, जानिए LSG की हार के पांच बड़े कारण

IPL 2022: पिता की जूते की दुकान, बेटा आखिरी ओवर में गुजरात को तूफानी जीत दिलाकर बना हीरो; हर कोई कर रहा तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget